शाहरुख की पत्नी गौरी से पूछताछ के लिए ईडी भेजेगा नोटिस - दा त्रिकाल

Breaking

World

Wednesday, December 20, 2023

शाहरुख की पत्नी गौरी से पूछताछ के लिए ईडी भेजेगा नोटिस

लखनऊ में दर्ज है धोखाधड़ी का मामला

फिल्म अभिनेता शाहरुख खान की पत्नी गौरी खान को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) नोटिस भेजने की तैयारी कर रहा है। गौरी खान लखनऊ की रियल एस्टेट कंपनी तुलसियानी ग्रुप की ब्रांड एंबेसडर हैं। ईडी उनसे पूछताछ करेगा कि उन्होंने ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कितने रुपये लिए हैं। मुंबई निवासी किरीट जसवंत शाह ने आरोप लगाया था कि गौरी खान का विज्ञापन देखकर उन्होंने सुशांत गोल्फ सिटी में तुलसियानी ग्रुप के बनाए गए अपार्टमेंट में फ्लैट खरीदा था। वर्ष 2015 में उन्होंने 85 लाख रुपये का भुगतान भी कंपनी को कर दिया था, लेकिन उन्हें न तो फ्लैट दिया गया और न ही रकम लौटाई गई। जसवंत की शिकायत पर लखनऊ के गोल्फ सिटी थाने में गौरी खान सहित तीन लोगों के विरुद्ध धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। तुलसियानी ग्रुप के संचालकों पर निवेशकों व बैंकों का करीब 30 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप भी है। ईडी इस मामले की जांच कर रहा है। अब ईडी ईडी गौरी खान को नोटिस भेजकर पूछताछ करेगा कि उन्होंने कंपनी का ब्रांड एंबेसडर बनने के लिए कितनी धनराशि ली थी। यह भी पूछताछ होगी उनका इस कंपनी में कितना शेयर है।

No comments:

Post a Comment