राहुल को पीएम की दौड़ से बाहर करने सुझाया खड़गे का नाम - दा त्रिकाल

Breaking

World

Wednesday, December 20, 2023

राहुल को पीएम की दौड़ से बाहर करने सुझाया खड़गे का नाम

भाजपा का दावा, इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बोले केंद्रीय मंत्री

लोकसभा चुनाव नजदीक हैं। मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की करारी हार के बाद विपक्षी दल एक बार फिर एक्टिव हो गए हैं। इसी कड़ी में राजधानी नई दिल्ली में 'इंडिया' खेमे के नेताओं की बैठक हुई। यह विपक्षी गठबंधन की चौथी बैठक थी। इस दौरान ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री उम्मीदवार का नाम प्रस्तावित किया, जिसका समर्थन आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने भी कर दिया। वह नाम था- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे का। सीएम बनर्जी के इस सुझाव पर भाजपा ने प्रतिक्रिया दी। भाजपा का कहना है कि प्रधानमंत्री पद की दौड़ से राहुल गांधी को हटाने के लिए यह ममता बनर्जी की एक चाल है। भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह ने कहा कि ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री पद के लिए खरगे का नाम प्रस्तावित किया है। उन्हें दलित प्रधानमंत्री उम्मीदवार बताया है। सिंह का दावा है कि यह प्रस्ताव असल में राहुल गांधी को प्रधानमंत्री की दौड़ से हटाने की एक साजिश है। ममता और केजरीवाल अच्छे से जानते हैं कि राहुल गांधी के होते हुए खरगे प्रधानमंत्री बन नहीं सकते। इसलिए दोनों नेताओं ने कांग्रेस को फंसा दिया। अब राहुल गांधी दौड़ से बाहर हो चुके हैं। वहीं, पश्चिम बंगाल के नेता प्रतिपक्ष शुभेंदू अधिकारी ने बताया कि हमें यह जानने की कोई भी इच्छा नहीं है कि विपक्षी खेमे का कौन सा नेता प्रधानमंत्री बनेगा क्योंकि हमारे पास नरेंद्र मोदी जैसा शक्तिशाली नेता है। जनता को भी नरेंद्र मोदी के होते हुए किसी और प्रधानमंत्री उम्मीदवार में दिलचस्पी नहीं है। ममता-केजरीवाल के प्रस्ताव पर खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री पद पर कोई भी फैसला चुनाव के बाद किया जाएगा। हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण जीत है। हम जीत के लिए क्या-क्या कर सकते हैं, इसे लेकर सोचना होगा। क्योंकि पीएम बनने के लिए जीत आवश्यक है। हम एक साथ लड़ेंगे और बहुमत लाने की कोशिश करेंगे।

No comments:

Post a Comment