7 महीने बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, December 23, 2023

7 महीने बाद सबसे ज्यादा कोरोना केस

24 घंटे में चार लोगों की मौत एक्टिव केस भी बढ़े

देश में कोरोना के मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में 752 कोरोनो केस मिले हैं। 21 मई के बाद एक दिन में कोरोना के इतने ज्यादा मामले सामने आए हैं। कोरोना मामलों में इजाफे के साथ सक्रिय मामले में भी इजाफा हुआ है। एक्टिव केस अब बढ़कर 3,420 हो गए हैं। सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, 24 घंटे की अवधि में चार मौतों के साथ मरने वालों की संख्या अब तक 5,33,332 (तीन सालों का आंकड़ा) हो गई है। केरल में दो, राजस्थान और कर्नाटक में एक की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, कोरोना की शुरुआत से अब तक ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,44,71,212 हो गई है और राष्ट्रीय रिकवरी दर भी 98.81 फीसद है। मृत्यु दर अब 1.19 फीसद है। मंत्रालय की वेबसाइट पर बताया गया है कि देश में अब तक कोविड वैक्सीन की 220.67 करोड़ डोज दी जा चुकी हैं।

No comments:

Post a Comment