चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 से सूर्यकुमार बाहर - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, December 23, 2023

चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 से सूर्यकुमार बाहर

हार्दिक पांडया भी हो सकते हैं सीरीज से बाहर

आक्रामक बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव टखने की चोट के कारण अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज में नहीं खेल पाएंगे। उन्हें यह चोट हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में लगी थी। अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज 11 जनवरी से शुरू होगी। इसके अलावा इस सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या बाहर हो गए हैं। सूत्रों ने बताया कि हार्दिक पांड्या का अफगानिस्तान की सीरीज से बाहर होना तय है। इसके अलावा हार्दिक पांड्या आईपीएल 2024 में खेलेंगे या नहीं। इसको लेकर भी संशय की स्थिति बनी हुई है।

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, सूर्या अब फरवरी में क्रिकेट में वापसी कर सकते हैं। बीसीसीआई के सूत्र ने कहा कि 31 साल के सूर्या एनसीए में रिहैब के लिए रिपोर्ट कर रहे हैं। आईपीएल से पहले वह अपनी फिटनेस को परखने के लिए फरवरी में रणजी ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेल सकते हैं। हार्दिक पांड्या के टखने की चोट से उबरने की संभावना कम दिख रही है। ऐसे में हार्दिक और सूर्यकुमार के नहीं होने से राष्ट्रीय चयनकर्ता रोहित शर्मा से टीम की कप्तानी के लिए कह सकते हैं। वहीं, अगर ईशान किशन भी अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलते हैं तो उनकी जगह जितेश शर्मा को मौका मिल सकता है।

हार्दिक को वर्ल्डकप में लगी थी चोट-
हार्दिक पांड्या को वनडे विश्व कप 2023 के दौरान गेंदबाजी करते समय चोट लगी थी। हार्दिक इस चोट के चलते विश्व कप से बाहर हो गए थे। ऑलराउंडर खिलाड़ी इस चोट के चलते ही पहले ऑस्ट्रेलिया और उसके बाद दक्षिण अफ्रीकी दौरे से बाहर है। हार्दिक पांड्या अभी तक इस चोट से पूरी तरह रिकवर नहीं कर पाए हैं। हार्दिक पांड्या को आईपीएल 2024 से पहले मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया है। मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 की शुरुआत से पहले रोहित शर्मा की जगह हार्दिक पांड्या को कप्तान नियुक्त किया है।

No comments:

Post a Comment