बीजेपी मुझे निकालेगी तो 40 हजार करोड़ के घोटाले के राज खोल दूंगा - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, December 28, 2023

बीजेपी मुझे निकालेगी तो 40 हजार करोड़ के घोटाले के राज खोल दूंगा


कर्नाकट के बीजेपी विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने दी चेतावनी, येदियुरप्पा सरकार में कोविड के दौरान 40 हजार करोड़ का हुआ गबन

कर्नाटक में भाजपा विधायक बसनगौड़ा पाटिल ने बगावती रुख अख्तियार कर लिया है। राज्य की विजयपुर सीट से विधायक पाटिल ने अपनी ही पार्टी के चेतावनी दी है और कहा कि अगर उन्हें पार्टी से निकाला गया तो वह उन लोगों के नाम सामने लाएंगे जिन्होंने पैसा लूटा और कई प्रॉपर्टियां बना लीं। बीएस येदियुरप्पा सरकार के दौरान 40 हजार करोड़ रुपए का गबन किया गया है। उन लोगों ने प्रत्येक कोरोना मरीज के लिए 8 से 10 लाख रुपए का बिल बनाया।

बीजेपी विधायक पाटिल ने बताया कि उस वक्त हमारी सरकार थी। लेकिन इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि सत्ता में किसकी सरकार थी। चोर तो चोर हैं। पाटिल ने ये भी आरोप लगाए कि येदियुरप्पा सरकार ने कोरोना महामारी के वक्त 45 रुपए के मास्क के दाम 485 रुपए रखे थे। पाटिल ने कहा कि बेंगलुरु में 10 हजार बेड्स की व्यवस्था की गई थी। इसके लिए किराए पर 10 हजार बेड मंगाए गए थे। मुझे जब कोरोना हुआ था तो मणिपाल अस्पताल ने पांच लाख 80 हजार रुपए मांगे थे। गरीब आदमी इतने पैसे कहां से लाएगा।

सीएम सिद्धारमैया ने भी दी प्रतिक्रिया-

बीजेपी विधायक के इन आरोपों के बाद कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। उन्होंने कहा कि बीजेपी विधायक के इन आरोपों ने हमारे पहले के सबूतों को और पुख्ता कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार 40 फीसदी कमीशन सरकार थी। अगर हम बीजेपी विधायक के आरोप पर विचार करें तो ऐसा लगता है कि भ्रष्टाचार हमारे अनुमान से 10 गुना बड़ा है। भाजपा के मंत्रियों का समूह जो हमारे आरोप पर चिल्लाते हुए सदन से बाहर आए थे वे अब कहां छिपे हुए हैं?

No comments:

Post a Comment