जानिए...35 साल के करियर में कोई किसिंग सीन क्यों नहीं किया सलमान खान ने - दा त्रिकाल

Breaking

World

Wednesday, December 27, 2023

जानिए...35 साल के करियर में कोई किसिंग सीन क्यों नहीं किया सलमान खान ने


बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान का आज 27 दिसंबर को जन्मदिन है। दबंग खान 58 साल के हो गए हैं। फिल्मों में आने से पहले ही सलमान ने तय कर लिया था कि अपनी फिल्मों में वो कभी लिपलॉक नहीं करेंगे। जब भी उनकी फिल्म में किसिंग सीन दिखाया जाता है या तो कैमरा एंगल से चीट करने की कोशिश होती या फिर कुछ ऐसा इंतजाम किया जाता है, जिससे रोमांस भी नजर आए और सलमान को अपने उसूलों के साथ समझौता भी न करना पड़े।

किसिंग सीन को लेकर एक इंटरव्यू में सलमान खान ने कहा था कि बचपन में हम परिवार के साथ मिलकर छुट्टियों के दिन इंग्लिश फिल्में देखा करते थे। तब घर में वीडियो कैसेट आते थे और हम सब एक साथ बैठकर फिल्में देखते थे। लेकिन अंग्रेजी फिल्मों को देखते हुए जब भी कोई किसिंग सीन या फिर लव मेकिंग सीन आ जाता था, तब सभी लोग अनकम्फर्टेबल हो जाते थे। इसलिए मैं नहीं चाहता कि हमने जो महसूस किया, वो मेरे फैन्स भी मेरी फिल्में देखते हुए महसूस करें।

साल 1988 से पहले लिया था फैसला-

बीवी हो तो ऐसी में छोटे से रोल के बाद सलमान खान की दूसरी फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री और सलमान के बीच शीशा लगाकर किसिंग सीन दिखाया गया था, तो फिल्म 'राधे' के दौरान भी दिशा पाटनी और सलमान के बीच फिल्माए गए किसिंग सीन में दिशा के मुंह पर टेप लगाया गया था। पिछले 35 साल से सलमान ने स्क्रीन पर अपनी 'नो किसिंग पॉलिसी' कायम रखी है।

No comments:

Post a Comment