वसुंधरा को माना जा रहा रुकावट की वजह
राजस्थान में मुख्यमंत्री और दो उप-मुख्यमंत्री के नामों के एलान को 15 दिन बीत जाने के बाद भी मंत्रिमंडल का एलान नहीं होना प्रदेश में विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष के विधायकों को भी व्याकुल किए हुआ है। प्रदेश में कई जिम्मेदारों ने बुधवार को मंत्रिमंडल के विस्तार की गारंटी भी ली थी, परंतु आज भी कोई हलचल नहीं है। राजस्थान में तीन दिसंबर को चुनावी नतीजे आने के बाद से शुरू हुआ असमंजस का दौर 27 दिसंबर तक थमने का नाम नहीं ले रहा। तीन दिसंबर को नतीजों के साथ शुरू हुआ दौर, जिसमें मुख्यमंत्री कौन बनेगा के साथ शुरू हुईं अटकलें आज भी जारी हैं। रोजाना एक नई तारीख के साथ दिन की शुरूआत होती है और दिन खत्म होते-होते एक और नई तारीख पर अटकलें शुरू हो जाती हैं। इतना ही इन अटकलों में रोज नए नाम भी जुड़ जाते हैं, जिनके कारण मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हो पा रहा है।-मंत्रिमंडल विस्तार की नई अटकल
एक बार फिर सूत्र बताते हैं कि शुक्रवार को विस्तार हो सकता है, जिसमें 17 से 18 मंत्री शपथ ले सकते हैं, जिसके लिए विधायकों के साथ प्रोटोकाल अधिकारी को भी गुरुवार तक जानकारी दी जा सकती है। हालांकि, राजभवन की वीडियो सामने आई है, जहां तैयारी पूरी कर ली गई है। मंत्रिमंडल विस्तार में देरी को लेकर कई अटकलें लगाई जा रही हैं,जिसमें सबसे ऊपर नाम है पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का कहा जा रहा है कि मैडम अपने मंत्री बनाए जाने के लिए अड़ी हुई हैं। मैडम अपने छह मंत्री मंत्रिमंडल में शामिल करने को लेकर अड़ी हुई हैं, जिसको लेकर बात नहीं बन पाई है।

No comments:
Post a Comment