करियर डूबा तो अमिताभ की डॉन ने बनाया सुपरस्टार, 10 साल में कर डालीं 100 फिल्में
साउथ में भगवान की तरह पूजे जाने वाले थलाइवा उर्फ रजनीकांत आज 73 साल के हो चुके हैं। उम्र के साथ रजनीकांत की फैन फॉलोइंग और उनके रिकॉर्ड भी हर साल बढ़ते जा रहे हैं। इसी साल रजनीकांत की फिल्म जेलर ने 600 करोड़ से ज्यादा कमाई कर तमिल सिनेमा का इतिहास बदल दिया। रजनीकांत साउथ के इकलौते एक्टर हैं, जिनकी 2 तमिल फिल्में 500 से ज्यादा कलेक्शन कर चुकी हैं।उम्र के इस पड़ाव में भी रजनीकांत हीरो बनकर अकेले फिल्म की कमान संभालते हैं और रिकॉर्ड बनाते हैं। जबकि उनके सभी हम उम्र हीरो अब सपोर्टिंग रोल ही करते हैं। रजनीकांत फिल्म जेलर के लिए 210 करोड़ फीस लेने वाले सिर्फ साउथ ही नहीं, बल्कि भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर हैं। फिर भी ये तमाम उपलब्धियां उन सभी फैंस के जुनून के आगे फीकी हैं, जो रजनीकांत को अपना भगवान मानते हैं और पूजते हैं। यही कारण है कि साउथ में रजनीकांत की फिल्म रिलीज होने पर कई जगह छुट्टी घोषित हो जाती है। जश्न का माहौल होता है और टिकट के लिए दंगे न हों तो ये हैरानी की बात होगी। रजनीकांत के पास सबसे ज्यादा फैन क्लब होने का रिकॉर्ड है। पूरे 66 हजार रजिस्टर्ड और अनरजिस्टर्ड फैन ग्रुप की तो कोई गिनती ही नहीं है। हालांकि 80 के दशक में एक समय ऐसा था, जब सभी डायरेक्टर्स और डिस्ट्रीब्यूटर्स ने नाम लिया था कि रजनीकांत का करियर अब खत्म हो चुका है। इस बीच अमिताभ बच्चन की एक फिल्म रजनीकांत के लिए स्टारडम दोबारा हासिल करने का जरिया बनी थी।

No comments:
Post a Comment