इंडिया गठबंधन में कहीं कोई खटपट नहीं - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, December 22, 2023

इंडिया गठबंधन में कहीं कोई खटपट नहीं

लालू यादव की प्रतिक्रिया, हम एकजुट हैं

राजद प्रमुख लालू प्रसाद और उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव गुरुवार को पटना लौट आए। दोनों नेता आईएनडीआईए की बैठक में भाग लेने के लिए दिल्ली गए थे। पटना पहुंचे दोनों नेताओं ने प्रवर्तन निदेशालय के समन के साथ ही आईएनडीआईए की बैठक को लेकर उठ रहे सवालों का जवाब दिया। लालू यादव ने कहा, हम एकजुट हैं। पटना एयरपोर्ट पर लालू प्रसाद ने कहा कि आईएनडीआईए की बैठक को लेकर जो भी शंका जता रहे हैं सवाल उठा रहे हैं वे जान लें कि हमारा गठबंधन पूरी तरह से एकजुट है। हम पूरी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ेंगे और मोदी सरकार को विदाई देंगे। उन्होंने आईएनडीआईए में दरार को लेकर कहा कि यह मीडिया के दिमाग की उपज है। वहीं, तेजस्वी यादव ने प्रवर्तन निदेशालय के समन पर कहा कि हम तो पहले भी जाते रहे हैं। चाहे कोई बुलाए इनकम टैक्स, सीबीआई, ईडी। यह सब तो चलता रहता है। उन्होंने कहा कि मैंने तो पहले ही कहा था कि एजेंसी वालों की क्या गलती है। उन पर इतना प्रेशर है, लेकिन एक बात सच है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव खत्म हो चुके हैं अब एजेंसी बिहार और झारखंड में काम करेगी।

No comments:

Post a Comment