यूरोपीय देशों में स्वीडन के क्विक्कजोक-अरेनजारका में पारा शून्य से 43.6 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया। यह स्वीडन में 25 वर्षों में दर्ज जनवरी का सबसे कम तापमान है। उधर, अधिक ठंड और बर्फीले तूफान के कारण स्कैंडिनेविया में स्कूलों को बंद कर दिया गया, जबकि पश्चिमी यूरोप में तेज हवाओं और भारी बारिश के चलते बाढ़ में एक की मौत हो गई। बृहस्पतिवार को लगातार तीसरे दिन नॉर्डिक क्षेत्र में तापमान शून्य से 40 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया। पूरे नॉर्डिक क्षेत्र में परिवहन बाधित होने से कई पुल बंद हैं और कुछ ट्रेनें व नौका सेवाएं निलंबित कर दी गईं हैं। डेनमार्क में पुलिस ने मोटर चालकों से अनावश्यक यात्राओं से बचने का आग्रह किया हैै। साइबेरिया, आर्कटिक क्षेत्र की शीतलहर पश्चिमी रूस में भी पहुंच गई है, जिससे तापमान शून्य से 30 डिग्री सेंटीग्रेड नीचे गिर गया है। स्वीडन में बुधवार को 25 वर्षों में जनवरी की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। उत्तरी लैपलैंड क्षेत्र में तापमान शून्य से 38.7 सेल्सियस नीचे जाने से पानी के पाइप जमने से जलसंकट कई घटनाएं सामने आईं हैं। इस कारण टाम्परे शहर में लोगों को बिना पानी के रहना पड़ रहा है। कुछ दिन यही स्थिति रह सकती है। पश्चिमी यूरोप के कुछ हिस्सों में तूफान ने कहर बरपाया। ब्रिटेन, आयरलैंड और नीदरलैंड ‘हेन्क’ तूफान की गिरफ्त में हैं।
Friday, January 5, 2024
यूरोप में ठंड से टूटा 25 वर्ष का रिकॉर्ड

Subscribe to:
Post Comments (Atom)
Author Details
त्रिकाल जनता का मंच है, वर्चुअल दुनिया में इंटरनेट के युग में विचार शून्यता को तोड़ने के लिए जरूरी मंच होगा आपका त्रिकाल, यह जनता की आवाज होगा। जनता की ताकत होगा। जनता के विचार, समस्याओं, सरोकारों से भरपूर होगा, सभी, कोई दावा वादा नहीं। त्रिकाल की चाल बताएगी कि वह कितनी धमकदार, चमकदार और जनता का कारवां बन रही है। इस न्यूज पोर्टल जनता का पोर्टल बनाया जाएगा। इसलिए जरूरी है भीड़ में अलग फहराते परचम की। जिसे फहराना है आपको क्योंकि त्रिकाल आपका है।

No comments:
Post a Comment