कैबिनेट बैठक: सियासी दांव या शहर का भला भी होगा! - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, January 2, 2024

कैबिनेट बैठक: सियासी दांव या शहर का भला भी होगा!

जबलपुर में कल सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल की पहली बैठक

जबलपुर ही नहीं बल्कि पूरे महाकौशल के लिए ये सौभाग्य की बात है कि सीएम मोहन यादव के मंत्रिमंडल की पहली बैठक जबलपुर में आहूत हो रही है,लेकिन सवाल ये है कि ये बैठक मात्र सियासी दांव है या इससे वाकई जबलपुर का कुछ भला भी होगा। याद हो, कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने भी ठीक इसी तरह अपनी पहली बैठक जबलपुर में आयोजित की थी,लेकिन दुर्भाग्य सरकार ही चली गयी। अब फिर से वही सब कुछ दोहराया जा रहा है।

-मुख्य मुद्दा क्या होगा
जबलपुर के साथ हमेशा से परेशानी ये रही है कि इसे सौगातें और प्रोजेक्ट तो ढेर सारे मिले,लेकिन उनके क्रियान्वयन पर ध्यान नहीं दिया गया। इंदौर और भोपाल जैसे शहरों में जिस प्लानिंग के साथ काम किया जाता है, वो जबलपुर में हमेशा से लापता रही है। जबलपुर का पहला फ्लाईओवर कब से बन रहा है और कैसे बन रहा है, ये किसी छिपा नहीं है। इतने वक्त में इंदौर और भोपाल कई गुना आगे निकल चुके हैं। कभी अफसरों की मनमर्जी चलती है, कभी नेता भारी पड़ते हैं,जबकि इन दोनों के तालमेल से ही काम सही ढंग से संपन्न होते हैं।

-ऐसी है कार्यक्रम की रूपरेखा
मुख्यमंत्री मोहन यादव कैबिनेट की बैठक जबलपुर में तीन जनवरी को होनी है,लेकिन अभी तक मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम अभी नहीं आया है। जानकारीके अनुसार, सीएम मोहन यादव गैरीसन मैदान में एक जनसभा को संबोधित करेंगे, साथ ही कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शिरकत करेंगे। सीएम के दौरे को लेकर जबलपुर में तैयारियां शुरु हो गई है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट बैठक शक्ति भवन में हो सकती है। ग्राउंड में टेंट लगाया गया है और पांच हजार कुर्सियों भी बुलवाई गयी हंै। जनसभा से पहले कैबिनेट बैठक होगी। प्रशासनिक स्तर पर भी अधिकारियों ने सीएम के पहले आगमन को लेकर तैयारियां कर ली हैं।

No comments:

Post a Comment