जबलपुर का धान घोटाला: अब जागी नौकरशाही - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, January 2, 2024

जबलपुर का धान घोटाला: अब जागी नौकरशाही

पहले होने वाली कवायद हो रही अब, अधिकारियों को सौंपी जिम्मेदारी

करोड़ों के धान घोटाले और खासी बदनामी झेलने के बाद अंतत: नौकरशाही की नींद टूट गयी। अधिकारियों ने अब धान खरीदी केन्दों की मॉनीटरिंग करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी तय की है। ये भी तय किया गया है कि गड़बड़ी होने पर किस पर कार्रवाई की जाएगी। ये सारी कवायद यदि पहले की गयी होती तो नि:संदेह घोटालेबाज पैर नहीं पसार पाते। बहरहाल, अफसरों के एक्शन से किसानों में राहत है।

-वो,जो पहले हो जाना था
प्रभारी कलेक्टर जयति सिंह द्वारा खरीदी केंद्रों के पर्यवेक्षण एवं मॉनिटरिंग हेतु उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है। उड़नदस्ता दल को धान खरीदी केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण करने एवं प्रतिवेदन कलेक्टर कार्यालय को प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गये हैं। परियोजना संचालक आत्मा परियोजना डॉ. एस के निगम एवं उपसंचालक उद्यानिकी डॉ. नेहा पटेल के निर्देशन दस्ता काम करेगा। इसके अलावा प्रत्येक उपार्जन केन्द्र के लिये एक नोडल अधिकारी को भी नियुक्त किया है । नोडल अधिकारी उनसे सबंधित उपार्जन केंद्र पर खरीदी के लिये उत्तरदायी होंगे । नोडल अधिकारी को प्रतिदिन उपार्जन केंद्र पर मौजूद रहना होगा।

-किसान बोले, हर हाल में राहत चाहिए
इधर, भारतीय किसान संघ के प्रचार प्रमुख राघवेंद्र पटैल ने कहा कि अधिकारियों की सक्रियता अच्छी है,लेकिन देखना ये होगा कि ये सारे प्रयास जमीन पर उतरें। इससे पहले भी दल बनाए जा चुके हैं और अधिकारियों को तैनात किया गया,लेकिन तब भी किसान को राहत नहीं मिली। तय किया गया है कि संघ द्वारा प्रशासनिक इंतजामों को देखा जाएगा और उनके परिणामों के आधार पर प्रतिक्रिया दी जाएगी। हर हाल में किसानों को राहत दी जाए, यही लक्ष्य तय किया गया है।

No comments:

Post a Comment