फाइटर का ट्रेलर रिलीज - दा त्रिकाल

Breaking

World

Monday, January 15, 2024

फाइटर का ट्रेलर रिलीज

25 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी हवाई एक्शन फिल्म फाइटर के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। यह बहुप्रतीक्षित फिल्म 25 जनवरी को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म के गाने और टीजर ने दर्शकों के बीच जबर्दस्त उत्साह पैदा किया था। वहीं अब दर्शकों के इस उत्साह को और बढ़ाने के लिए फिल्म का दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर वायु सेना अधिकारी बन देशभक्ति के जज्बे में डूबे नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर की शुरुआत ऋतिक रोशन की आवाज से होती है, जिसमें वे कह रहे हैं कि फाइटर वह नहीं है, जो लक्ष्य को प्राप्त करता है, बल्कि फाइटर वह है, जो अपने दुश्मनों को ठोक देता है। अनिल कपूर बतौर कप्तान सर्वश्रेष्ठ वायु सेना अधिकारियों की एक टीम तैयार करते हैं, जिनमें ऋतिक, दीपिका और करण शामिल हैं। फिर पुलवामा बम ब्लास्ट के बाद सभी फाइटर जंग के लिए तैयार होते हैं। फाइटर के ट्रेलर में ऋतिक और दीपिका के बीच अच्छी केमेस्ट्री दिखी।ट्रेलर में ऋतिक और दीपिका देश की खातिर लड़ते हुए नजर आए और दमदार एक्शन अवतार में दिखे।

वीडियो देखने के लिए क्लिक करे-
https://www.instagram.com/p/C2HHiQqvj2E/

फाइटर में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्क्रीन स्पेस शेयर करेंगे। ऋतिक रोशन फाइटर में स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी के किरदार में नजर आएंगी। दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद और उनकी पत्नी ममता आनंद की पहली फिल्म है। सिद्धार्थ आनंद, इससे पहले वॉर और पठान जैसी सफल एक्शन फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

फाइटर में ऋतिक, अनिल, दीपिका के अलावा सहायक भूमिकाओं में करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज और अन्य सहित एक शानदार स्टार कास्ट है। विशाल-शेखर की जोड़ी फिल्म के लिए गाने और मूल स्कोर तैयार कर रही है।

No comments:

Post a Comment