मैक्सिको में बना पहला राम मंदिर - दा त्रिकाल

Breaking

World

Monday, January 22, 2024

मैक्सिको में बना पहला राम मंदिर


दुनियाभर के देशों में प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर खासा उत्साह दिखाई दे रहा है। अमेरिका, मैक्सिको, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया के मंदिरों में भी सुंदरकाण्ड, रामचरितमानस का पाठ किया जा रहा है। इसी बीच, मैक्सिको को पहला राम मंदिर मिल गया है। मैक्सिको के शहर क्वेरेटारो में बने नए राम मंदिर को लेकर सोशल मीडिया में तमाम प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। मैक्सिको में भारतीय दूतावास ने पोस्ट साझा करते हुए कहा तकि मैक्सिको में पहला भगवान राम मंदिर। अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह की पूर्व संध्या पर क्वेरेटारो शहर को पहला भगवान राम मंदिर मिला। क्वेरेटारो में पहले भगवान हनुमान मंदिर की भी मेजबानी की गई है।

भारत से लाई गई मूर्तियां-
मैक्सिको में बने मंदिर में भारत से लाई गई मूर्तियों को स्थापित किया गया। इस दौरान एक अमेरिकी भारतीय पुजारियों में विधि विधान के साथ प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम किया। इस दौरान प्रवासी भारतीयों द्वारा भजन, कीर्तन, शास्त्रीय संगीत का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के साथ-साथ मैक्सिको के नागरिकों ने भी शिरकत की।

No comments:

Post a Comment