यदि आपको भी लंबे समय से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियो देखने का सपना है तो आपका सपना जल्द ही पूरा होने वाला है। डायरेक्ट टू मोबाइल को लेकर एक बड़ी खबर आई है। डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी को लेकर सरकार की ओर से कहा गया है कि इसे अगले साल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा। डीटूएम टेक्नोलॉजी की मदद से मोबाइल पर बिना इंटरनेट वीडियोज और अन्य मल्टीमीडिया कंटेंट देखे जा सकते हैं। जानकारी के मुताबिक डीटूएम का ट्रायल कई शहरों में चल रहा है। विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग (डीएसटी) के सचिव अभय करंदीकर ने अपने एक बयान में कहा कि हमें को पूरी तरह से लॉन्च करने से पहले तमाम शहरों में इसका ट्रायल करना होगा।
क्या है डायरेक्ट टू मोबाइल-
डीटूएम एक डायरेक्ट टू मोबाइल ब्रॉडकास्टिंग टेक्नोलॉजी है जिसके लिए इंटरनेट की जरूरत नहीं है। डीटूएम की मदद से आप अपने स्मार्टफोन में बिना इंटरनेट के वीडियोज देख सकते हैं। यह काफी हद तक डायरेक्ट टू होम (डीटीएच) की तरह है। इसका बड़ा फायदा यह होगा कि उन इलाके के यूजर्स भी ओटीटी एप्स पर वीडियोज देख सकेंगे जहां इंटरनेट की पहुंच नहीं है। डीटूएम की पहुंच देश के कोने-कोने में होगी। डीटूएम के रिलीज होने के बाद हाई-स्पीड इंटरनेट की जरूरत कम-से-कम वीडियो देखने के लिए खत्म हो जाएगी, लेकिन इसके साथ एक बड़ी दिक्कत यह है कि इस वक्त जो फोन बाजार में मौजूद हैं, उनमें यह सपोर्ट नहीं करेगा।

No comments:
Post a Comment