रनवे पर ही डिनर करने लगे फ्लाइट डिले से गुस्साए लोग - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, January 16, 2024

रनवे पर ही डिनर करने लगे फ्लाइट डिले से गुस्साए लोग

केंद्र की ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने नोटिस जारी कर मांगा जवाब

मुंबई एयरपोर्ट पर रनवे के पास पैसेंजर्स के डिनर करने के मामले में केंद्र ने एयरपोर्ट अथॉरिटी और इंडिगो को नोटिस जारी किया गया है। केंद्र की ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी ने पूरे विवाद पर 16 जनवरी यानी आज ही जवाब मांगा है। तय समय में जवाब नहीं मिलने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

जानिए पूरा मामला-
रविवार को इंडिगो की गोवा से दिल्ली जा रही 6ई 2195 फ्लाइट पहले तो 12 घंटे की देरी से उड़ी। फिर दिल्ली जाने के बजाय फ्लाइट को मुंबई डायवर्ट कर दिया गया। बताया गया कि सुबह 10.45 बजे की फ्लाइट रात को 10.06 बजे गोवा एयरपोर्ट से उड़ी। घने कोहरे के चलते विमान एक घंटे बाद करीब 11.10 बजे मुंबई एयरपोर्ट पर उतरा। इंडिगो एयरलाइंस के मुताबिक, पैसेंजर्स को मुंबई एयरपोर्ट पर उतरने को कहा गया, इससे उनका गुस्सा और बढ़ गया। पैसेंजर्स ने टर्मिनल बिल्डिंग की ओर जाने से इनकार कर दिया और विमान से उतरकर एयरक्राफ्ट पार्किंग में ही बैठ गए। इसके बाद पैसेंजर्स वहीं पर खाना खाने लगे। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ङ्ग पर इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें लोग एयरक्राफ्ट पार्किंग में जमीन पर बैठकर खाना खाते हुए नजर आ रहे है। 15 सेकेंड के इस वीडियो में पैसेंजर्स के पीछे रनवे पर अन्य फ्लाइट्स को उड़ान भरते भी देखा गया।

एविएशन मिनिस्टर का बयान-
एविएशन मिनिस्टर ने मुंबई की घटना को लेकर एक बयान जारी किया। इसमें कहा- इंडिगो और मुंबई एयरपोर्ट स्थिति का अनुमान नहीं लगा सके। एयरपोर्ट और एयरलाइंस प्रबंधन ने एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए उचित व्यवस्था नहीं की, जिसके कारण हालात संभालने में चूक हुई।

यात्रियों की सुरक्षा को लेकर उठे सवाल-
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोगों ने एयरलाइंस के मैनेजमेंट और यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए। दरअसल, पैसेंजर्स जिस जगह पर बैठे थे, उसे एप्रन या टरमैक कहा जाता है। यहां एयरक्राफ्ट की पार्किंग, उसमें सामान की लोडिंग और अनलोडिंग होती है। इस जगह पर यात्रियों की मौजूदगी सुरक्षा चूक का मामला माना जाता है। विवाद बढ़ता देख इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांग ली है। कंपनी ने कहा- भविष्य में ऐसी स्थिति न हो, इसे लेकर ध्यान रखा जाएगा।

No comments:

Post a Comment