धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां न हटाने पर हाईकोर्ट सख्त - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, January 18, 2024

धीरेंद्र शास्त्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणियां न हटाने पर हाईकोर्ट सख्त


इंटरनेट मीडिया फेसबुक, यू-ट्यूब, ट्विटर के जिम्मेदार अधिकारियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब

पूर्व आदेश के बावजूद बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के विरुद्ध पूर्व विधायक आरडी प्रजापति व अन्य द्वारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणियां तत्काल प्रभाव से न हटाए जाने को अवमानना याचिका के जरिये चुनौती दी गई है। जस्टिस राजमोहन सिंह की एकलपीठ ने अवमानना मामले की प्रारंभिक सुनवाई पश्चात् इंटरनेट मीडिया फेसबुक, यू-ट्यूब, एक्स पूर्व नाम ट्विटर को अवमानना नोटिस जारी कर जवाब-तलब करते हुए मामले की अगली सुनवाई चार सप्ताह बाद निर्धारित की है।

यह अवमानना का मामला बागेश्वरधाम के आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री के शिष्य रंजीत सिंह पटेल की ओर से दायर किया गया है। जिनकी ओर से अधिवक्ता पंकज दुबे व रितिका गुप्ता ने पक्ष रखा। जिन्होंने तर्क दिया कि आचार्य धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री बागेश्वर धाम, छतरपुर के पीठाधीश्वर हैं। वे सनातन धर्म के पूजनीय संत हैं और उनकी महिमा पूरे विश्व में फैली है। याचिकाकर्ता का आरोप है कि आचार्य शास्त्री की विलक्षणता से नाखुश होकर दुर्भावनावश पूर्व विधायक प्रजापति ने इंटरनेट मीडिया में आपत्तिजनक पोस्ट और खबरें प्रकाशित-प्रसारित कराई हैं। आरोप है कि प्रजापति ने केवल आचार्य की प्रतिष्ठा धूमिल करने के उद्देश्य से ऐसा किया है। याचिकाकर्ता ने आचार्य शास्त्री के विरुद्ध अपमानजनक टिप्पणियों के संबंध में संबंधित अधिकारियों को शिकायतें कीं और इंटरनेट मीडिया के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की थी। जब कार्रवाई नहीं हुई तो हाईकोर्ट में याचिका दायर की गई थी। जिस पर न्यायालय ने अपने चार दिसंबर के आदेश पर तत्काल प्रभाव से आपित्तजनक टिप्पणियां हटाने के निर्देश दिये थे। इसके बावजूद भी आपत्तिजनक टिप्पिणां नहीं हटाई गई, जिस पर यह अवमानना याचिका दायर की गई। जिस पर न्यायालय ने जिम्मेदार अधिकारियों को कारण बताओं नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है

No comments:

Post a Comment