प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है इंडिया गठबंधन के दल - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, January 18, 2024

प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है इंडिया गठबंधन के दल

मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ला ने साधा निशाना

मध्यप्रदेश उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जबलपुर पहुंचे हैं। जिसके बाद वह विधायक अशोक रोहाणी के निवास पहुंचे और पार्टी कार्यकर्ताओं से चर्चा की। इसी दौरान पत्रकारों से भी रूबरू हुये और बात की। इंडिया गठबंधन पर पूछे गये सवाल पर उपमुख्यमंत्री ने बताया कि इस गठबंधन में जितने भी दल हैं सब प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की तरह काम रहे हैं। सत्ता पाने के लिये इनके परिवारवाद के इनके चर्चे होते ही रहते हैं। इस गठबंधन का उद्देश्य सिर्फ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कमजोर करना है जो जनता कभी होने नहीं देगी। इस बीच श्री शुक्ल ने कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा है कि इसका कोई असर लोकसभा चुनाव में नहीं दिख रहा है। इस ओर देश की जनता कोई ध्यान नहीं दे रही है। हर तरफ रामलला की स्थापना के लिये उत्साह है। जिससे यह कहा जा सकता है कि जनता ने अब कांग्रेस को नकार दिया है।
हर अच्छे काम का विरोध करते हैं दिग्विजय -
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधते हुये उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद इन्होंने हर अच्छे काम का सिर्फ विरोध ही किया है। मंदिर निर्माण पर किसी प्रकार का सवाल नहीं उठाना चाहिये। मुख्यमंत्री पद से हटने के बाद उनके जो बयान सामने आये हैं उसके कारण उनकी ऐसी छबि हो गई है कि वह हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। दिग्विजय सिंह के रीवा में राम मंदिर को लेकर दिए गए बयान पर राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है िकि इनसे ऐसी ही उम्मीद की जा रही थी और इनके द्वारा जो आरोप भाजपा पर लगाये जा रहे हैं ये नहीं लगायेंगे तो और कौन लगायेगा। दिग्विजय ङ्क्षसह नेगेटिव बातें करने के आदी हो गये हैं। पूरी कांग्रेस दुविधा में हैं।

राम मंदिर में हर तरफ उत्साह-
राम मंदिर निर्माण को लेकर उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा है कि राम मंदिर निर्माण की खुशी पूरे देश में देखने को मिल रही है। लोग नाच रहे हैं, झूम रहे हैं। भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण का उत्सव देश भर में 22 जनवरी को मनाया जा रहा है। सभी को इसमें हिस्सा लेना चाहिये। जो लोग अभी शामिल नहीं हो रहे हैं वह बाद में शामिल होंगे, अयोध्या जायेंगे और रामलला के दर्शन करेंगे। मंदिर निर्माण की मांग पिछले कई वर्षों से की जा रही थी जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आने के बाद पूरी हो रही है।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हो रहे बड़े काम-
श्री शुक्ल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में बड़े काम हो रहे हैं। कश्मीर मुद्दा हो या भगवान राम मंदिर निर्माण का मसला हो। कई वर्षों से उलझे मामलों को प्रधानमंत्री ने कुशलता के साथ सुलझाया है। जिससे देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है।

सपा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी-
गत दिवस सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जबलपुर आगमन को लेकर उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने कहा है कि सपा एक पारिवारिक पार्टी है। ये कहा जाये तो प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है। इनका पार्टी को लेकर पारिवारिक विवाद नहीं थमेगा। हर जगह पद पर इनके घर का ही आदमी बैठा होता है। उनके जबलपुर आगमन से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।







No comments:

Post a Comment