मैं अटल हूं : एक दिन में एक करोड़ का कलेक्शन - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, January 20, 2024

मैं अटल हूं : एक दिन में एक करोड़ का कलेक्शन

फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक

19 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी स्टारर फिल्म 'मैं अटल हूं' की ओपनिंग काफी कमजोर रही। फिल्म ने पहले दिन मात्र 1 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया। इसकी ओवरऑल हिंदी ऑक्यूपेंसी 9.39त्न रही। 'मैं अटल हूं', देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बायोपिक है। इससे पहले 2023 में रिलीज हुई पंकज की तीनों ही फिल्मों ने अच्छा बिजनेस किया था। जहां 'ओएमजी-2' ने वर्ल्ड वाइड 221.08 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। वहीं फुकरे-3 ने दुनियाभर में 128.37 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था। इसके अलावा ओटीटी पर रिलीज हुई उनकी फिल्म 'कड़क सिंह' को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था।

No comments:

Post a Comment