पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से किया निकाह
पाकिस्तानी क्रिकटर शोएब मलिक ने भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा से तलाक की खबरों के बीच तीसरी शादी कर ली है। उन्होंने पाकिस्तानी अभिनेत्री सना जावेद से निकाह किया है। शोएब ने सानिया को तलाक दिया है या नहीं इसको लेकर अभी तक कोई पुष्टि नहीं हुई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों अलग रह रहे हैं, लेकिन तलाक की कोई खबर नहीं है।शोएब ऐसा ही पहले भी कर चुके हैं। उन्होंने अपनी पहली पत्नी को भी तलाक दिए बिना सानिया से निकाह करने चले थे। अब ऐसा ही उन्होंने तीसरी शादी में भी किया है। सानिया शोएब की पहली नहीं, बल्कि दूसरी पत्नी हैं। सानिया से पहले शोएब की शादी भारत के ही हैदराबाद में ही हुई थी। उनकी पहली पत्नी का नाम आयशा सिद्दिकी है। सानिया और शोएब के बीच 2010 में निकाह हुआ था और दोनों पिछले 13 साल से साथ रह रहे थे। हालांकि, अब इन दोनों के रिश्ते में खटास आ चुकी है। शोएब और सानिया के बीच 2010 में शादी की खबरों से पहले आयशा सिद्दिकी का मामला सामने आया था। तब यह कहा जा रहा था कि आयशा सिद्दिकी से तलाक लिए बिना ही वह दूसरी शादी करना चाह रहे थे। तब आयशा सिद्दिकी सबके सामने आई थीं और कहा था कि वह शोएब की पहली पत्नी हैं और बगैर तलाक दिए वह दूसरी शादी नहीं कर सकते।इसके बाद शोएब ने आयशा के साथ कोई रिश्ता होने का इनकार कर दिया था। हालांकि, जब मामला बढ़ा तो शोएब ने आयशा सिद्दिकी को तलाक दे दिया था। आयशा ने बताया था कि वह मोटी हैं इस वजह से शोएब उन्हें पसंद नहीं करते। बताया जाता है कि शोएब ने आयशा से 2002 में शादी की थी।

No comments:
Post a Comment