भारत अब कमजोर नहीं, चीन भी मान रहा लोहा - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, January 11, 2024

भारत अब कमजोर नहीं, चीन भी मान रहा लोहा

चीन को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का बड़ा बयान

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने चीन को लेकर एक बड़ा बयान दिया है। ब्रिटेन दौरे पर पहुंचे रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत के रणनीतिक शक्ति के रूप में उभरने के कारण भारत के प्रति चीन के रवैये में अत्यधिक परिवर्तन हुआ है। सिंह ने चीन सरकार नियंत्रित ग्लोबल टाइम्स में प्रकाशित हाल के लेख के संदर्भ में यह बात कही जिसमें भारत की विकास गाथा और इसकी बढ़ती वैश्विक हैसियत की सराहना की गई है। ग्लोबल टाइम्स में छपा लेख भारत के बारे में चीन के बदलते रवैये की पुष्टि है। लंदन में इंडिया हाऊस में स्वागत समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि ऐसा लगता है कि चीन सरकार हमारी आर्थिक और विदेश नीतियों के साथ-साथ हमारे बदलते रणनीतिक हितों को भी स्वीकार कर रही है। रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत किसी को भी शत्रु के रूप में नहीं देखता, लेकिन विश्व जानता है कि भारत और चीन के बीच संबंध फिलहाल तनावपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि भारत अपने पड़ोसियों और पूरे विश्व के साथ अच्छे संबंध चाहता है। ग्लोबल टाइम्स को चीन का सरकारी अखबार माना जाता है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि भारत तेजी से बढ़ता हुआ देश है और 2027 तक दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएगा। रक्षा मंत्री ने आगे कहा कि भारत साल 2075 तक दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन जाएगा।

No comments:

Post a Comment