जबलपुर:श्रीराम के रंग में 51 हजार दीपों से सजा नर्मदा तट - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, January 23, 2024

जबलपुर:श्रीराम के रंग में 51 हजार दीपों से सजा नर्मदा तट


अयोध्या में भगवान श्रीराम के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा होने पर जबलपुर के ग्वारीघाट स्थित मां नर्मदा तट में लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह के नेतृत्व में दीपोत्सव का आयोजन किया गया। ग्वारीघाट के सभी घाटों को 51 हजार दीपों से सजाया गया। जिससे पूरा नर्मदा तट श्रीराम के रंग में सज गया।

लोक निर्माण मंत्री के आह्वान पर शहर की जनता ने पूरे उत्साह के साथ दीपोत्सव में शामिल होकर दीप प्रज्ज्वलित किए और पूरा नर्मदा तट जयश्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो गया। मंत्री राकेश सिंह ने पूज्य संतजनों, जनप्रतिनिधियों, जबलपुर के गणमान्य जनों,पार्टी पदाधिकारियों एवं प्रशानिक अधिकारियों के साथ मां नर्मदा की महाआरती की और शंखनाद के साथ ही उपस्थित जनसमुदाय ने दीपो को प्रज्वलित किया।
 

इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ने कहा अयोध्या में 500 साल के बाद भगवान श्री राम अपने मंदिर में विराजमान हुए है और इस श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आपने सीधे प्रसारण के माध्यम से देखा है। उन्होंने कहा जब भगवान लंका विजय कर अयोध्या पहुंचे थे, तो उस समय देश में सभी लोगों ने दीपोत्सव मनाकर खुशी मनाई थी और प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है आज के इस पुण्य दिवस को को दीवाली की तरह मनाया जाए और हमने भी मां नर्मदा के पावन तट में जबलपुर के जनमानस के साथ दीपोत्सव मनाया है। उन्होंने कहा आज देश के हर नागरिक के लिए उत्साह, उमंग गौरव के साथ ही भावुक भी क्षण है क्योंकि आज सैकड़ों वर्षों की प्रतीक्षा के बाद भगवान अपने भव्य भवन में विराजमान हुए है। यह हमारे पूर्वजों की तपस्या, बलिदान का प्रतिफल है क्योंकि राम मंदिर के लिए हजारों लोगों ने अपना बलिदान दिया और हम सौभाग्यशाली है कि हमने प्रभु राम को मंदिर में विराजित होते देखा है।

21 चौराहों में एक साथ शंखनाद-


अयोध्या में भगवान श्रीराम के नव विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर जबलपुर के पश्चिम विधानसभा के 21 चौराहों में एक साथ दोपहर 12.29 बजे शंखनाद किया गया। इस अवसर पर लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह ब्राह्मणों के साथ शंकराचार्य चौक में शंखनाद किया। साथ ही अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा समारोह का सीधा प्रसारण सभी ने देखा। पश्चिम विधानसभा के शंकराचार्य चौक छोटी लाइन फाटक, आनंद कुंज, बीटी तिराहा, एकता चौक, गुलौआ चौक, गौतम जी मढिया, धनवंतरी नगर चौक, पिसनहरी मढिया, शास्त्री नगर चौक, गुप्ता होटल चौराहा, मदर डेयरी चौराहा शक्ति नगर, मदन महल चौक, श्री राम मंदिर चौक, शारदा चौक, कालीमठ मंदिर तिराहा, गोरखपुर गुलाटी चौक, आजाद चौक, गोरखपुर, ग्रेनीडियर चौक, आजाद चौक, रामपुर, बादशाह हलवाई मंदिर, रेत नाका ग्वारीघाट, झंडा चौक, ग्वारीघाट में एक समय पर एक साथ शंखनाद किया गया।

No comments:

Post a Comment