आयरा और नूपुर की शादी से पाकिस्तान के मौलवी को तकलीफ - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, January 16, 2024

आयरा और नूपुर की शादी से पाकिस्तान के मौलवी को तकलीफ

शादी को हराम करार देने के साथ आमिर खान की शादी पर भी उठाए सवाल

अभिनेता आमिर खान की बेटी आयरा खान ने उदयपुर में नूपुर शिकरे से पारंपरिक रीति-रिवाज के साथ शादी रचाई है। भव्य समारोह में दोनों की शादी 10 जनवरी को हुई। इस अवसर पर जोड़े के करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। इस पारंपरिक शादी की कई तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, अब पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें आयरा खान की शादी को वहां के मौलवियों ने हराम बताया है। वायरल वीडियो में पाकिस्तान के मौलवी ने आयरा खान के नूपुर शिकरे के साथ शादी करने को हराम बताया है। उन्होंने बताया कि इस्लाम ऐसे किसी भी धर्म में शादी की इजाजत नहीं देता, जो अल्लाह के द्वारा बताई गई किताबों का पालन नहीं करता हो।

-आमिर की शादी पर भी उठाए सवाल
वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि पाकिस्तान के मौलवी ने आयरा खान और नूपुर शिकरे के पहने कपड़ों पर भी आपत्ति जताते हुए नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एक मुस्लिम महिलाओं को लेकर कुछ नियम बनाए गए हैं, जिसमें कुछ स्थितियों किसी यहूदी से शादी करने की अनुमति है। हालांकि, यहूदियों का चरित्र साफ होना चाहिए और उन्हें अपने पवित्र ग्रंथ का पालन करना चाहिए। मौलवी ने बातचीत के दौरान अभिनेता आमिर खान की हिंदू महिला से शादी करने पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि भारत में मुस्लिम मिश्रित संस्कृति में रहते हैं और उन्हें दूसरे धर्म के लोगों से शादी करने में कोई आपत्ति नहीं है।

No comments:

Post a Comment