अंतरिक्ष जाने वाले भारतीय यात्रियों का सम्मान - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, February 27, 2024

अंतरिक्ष जाने वाले भारतीय यात्रियों का सम्मान

केरल पहुंचे पीएम, अंतरिक्ष मानव मिशन गगनयान की तैयारियां देखी

भारत के पहले अंतरिक्ष मानव मिशन पर जाने वाले चार भारतीय यात्रियों का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सम्मान किया। इसमें अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन प्रशांत नायर, अजीत कृष्णन, अंगद प्रताप और विंग कमांडर शुभांशु शुक्ला शामिल हैं। केरल की राजधामी तिरुवनंतपुरम पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केन्द्र का दौरान किया और भारत के पहले अंतरिक्ष मानव मिशन गगनयान की तैयारियों को समीक्षा की। इस मौके पर निरीक्षण के दौरान इसरो प्रमुख एस सोमनाथ, केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान भी मौजूद रहे।

मिशन गगनयान को समझें-
मिशन गगनयान भारत का पहला मानव अंतरिक्ष उड़ान मिशन है। जिसमें चार अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। मिशन को 2024 के आखिर में या फिर 2025 की शुरूआत में अमल में लाया जाएगा। इसके साथ एक व्योममित्र रोबोट भी होगा। मिशन गगनयान का मकसद 400 किलोमिटन की पृथ्वी की निचली कक्षा पर मानव को अंतरिक्ष में भेजना और उन्हे वापस पृथ्वी पर सुरक्षित लाना है।

No comments:

Post a Comment