राजस्थान में भाजपा की पांचवी सूची जारी - दा त्रिकाल

Breaking

World

Sunday, November 5, 2023

राजस्थान में भाजपा की पांचवी सूची जारी


15 सीटों पर उम्मीदवारों का एलान

विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने राजस्थान में प्रत्याशियों की एक और सूची जारी कर दी। इस सूची में पार्टी ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। खास बात यह है कि शाहपुरा से बेरोजगार संघ के अध्यक्ष उपेन यादव को टिकट मिला है। उपेन ने शाहपुरा में 13 जनवरी 2023 को बड़ी रैली निकाली थी। वहीं, राजकुमार रिणवा को फिर से टिकट दिया गया है। पिछले विधानसभा चुनावों में संघ के विरोध के चलते टिकट नहीं मिला था। रिणवा वसुंधरा सरकार में मंत्री रहे थे। इसके अलावा सिविल लाइंस से महानगर टाइम्स के संचालक गोपल शर्मा को टिकट दिया गया है। इन्होंने जयपुर में लंबे समय से पत्रकारिता की है। पूर्व प्रत्याशी मोहन लाल गुप्ता का टिकट नहीं दिया गया है। संघ के विरोध के चलते ज्योति खंडेलवाल को भी टिकट नहीं मिला है। किशन पोल से चंद्रमोहन बटवाड़ा को टिकट मिला है।


 


पहले चार सूची जारी कर चुकी भाजपा-
इससे पहले भाजपा चार सूचियां जारी कर चुकी है। इनमें पार्टी की ओर से 184 सीटों पर उम्मीदवारों के नामों का एलान किया जा चुका है। चौथी सूची में पार्टी की ओर से सिर्फ दो सीटों टोडाभीम और शिव पर प्रत्याशी उतारे गए थे। जबकि, तीसरी सूची में 58 उम्मीदवारों का एलान किया गया था। 21 अक्टूबर को 83 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी हुई थी। इसमें वसुंधरा राजे समेत उनके 14 समर्थकों को टिकट दिया गया था। पहली सूची में सात सांसदों समेत 41 प्रत्याशियों को चुनावी मैदान में उतारा गया था। तीसरी लिस्ट में भाजपा ने सारिका सिंह के नाम की घोषणा की थी, अब राधेश्याम बैरवा को प्रत्याशी बनाया है। जातीय है पेच फंसने की वजह से सारिका सिंह को टिकट न देकर राधेश्याम बैरवा को दिया गया है।

No comments:

Post a Comment