मुरादाबाद आगरा हाईवे पर भीषण हादसा - दा त्रिकाल

Breaking

World

Sunday, November 5, 2023

मुरादाबाद आगरा हाईवे पर भीषण हादसा



मुरादाबाद आगरा हाईवे पर भीषण हादसा होने की खबर आ रही है। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। इससे परिजनों में हंगामा मच गया है। जान गंवाने वालों में चालक भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि मोहम्मद इकराम की पत्नी नरगिस (48) बेटी अलफिया निवासी मुंबई कुंदरकी में हो रही शादी समारोह में शामिल होने के लिए आए थे।

उनके साथ उनकी भांजी सिमरन (20) भी मौजूद थी। कार को नगगिस का बहनोई शंभू चला रहा था। दिल्ली से आने के दौरान देर रात कुंदरकी के पास उसकी कार को एक वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें चारों गंभीर रूप से घायल हो गए।

बमुश्किल चारों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। तब तक तीनों महिलाएं दम तोड़ चुकी थी। कुछ देर उपचार चलने के बाद चालक ने भी दम तोड़ दिया। चारों की मौत की जानकारी मिलने पर परिजनों में हड़कंप मच गया है।

No comments:

Post a Comment