अपराध की जानकारी का प्रकाशन कराने में पीछे प्रत्याशी - दा त्रिकाल

Breaking

World

Sunday, November 12, 2023

अपराध की जानकारी का प्रकाशन कराने में पीछे प्रत्याशी


- आयोग का नियम, सार्वजनिक करना है जानकारी

- जबलपुर में चार कांग्रेस और दो भाजपा मिलाकर कुल सात प्रत्याशी दागी

विधानसभा चुनावी मैदान में उतरे सभी दलों के प्रत्याशियों को खुद पर दर्ज आपराधिक प्रकरणों की जानकारी सार्वजनिक करने का नियम हैं। यह जानकारी तीन बार समाचार पत्रों के माध्यम से प्रकाशित होना है। जिसका आखिरी समय 15 नवंबर है। बावजूद इसके जबलपुर जिले के सात दागी प्रत्याशियों में कुछ ने एक बार तो किसी ने दो बार ही प्रकाशन कराया। खास बात यह है कि दागी प्रत्याशियों में कांग्रेस के चार प्रत्याशी शामिल हैं,तो भाजपा के दो प्रत्याशियों के नाम मामले दर्ज हैं। हालांकि प्रत्याशियों को जिला निर्वाचन कार्यालय से नोटिस जारी किया जा चुका है,कि वह समय रहते दागी होने का प्रकाशन करा लें।

आठ विधानसभा की स्थिति
- आयोग के निर्देशानुसार एक नवंबर, 7 नवंबर और 15 नवंबर को तीन बार प्रकाशन कराने कहा गया।

- बरगी विधानसभा में चार प्रत्याशी दागी हैं। इनमें तीन प्रत्याशियों भाजपा के नीरज सिंह, कांग्रेस के संजय यादव, गोंगपा से मांगीलाल मरावी ने एक बार सात नवंबर को जानकारी प्रकाशित कराई। और एक प्रत्याशी आनंद लोधी ने दो बार के मिले मौके को छोड़ दिया। इनके पास आखिरी मौका 15 नवंबर तक का बाकी है।

- पूर्व विधानसभा यह शहरी सीट है। यहां कांग्रेस के लखन घनघोरिया भी सिर्फ एक नवंबर को जानकारी प्रकाशित कर सके। दूसरा प्रकाशन और तीसरा बाकी है। एआईएमआईएम के गजेंद्र सोनकर दो बार प्रकाशन कराया।

- उत्तर विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी अभिलाष पांडे ने एक बार जानकारी सार्वजनिक की है।

- पनागर विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी राजेश पटेल ने एक बार और सिहोरा विधानसभा की कांग्रेस प्रत्याशी एकता ठाकुर ने दो बार प्रकाशन कराया।

- पाटन और केंट विधानसभा में कोई भी प्रत्याशी दागी नहीं है।

No comments:

Post a Comment