मुकेश अंबानी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, November 4, 2023

मुकेश अंबानी को मारने की धमकी देने वाला गिरफ्तार


19 साल के युवक ने पांच धमकी भरे ई-मेल भेजे

मुकेश अंबानी को धमकी भरे ई-मेल भेजने के आरोप में एक शख्स को तेलंगाना से गिरफ्तार किया गया है। महाराष्ट्र की गामदेवी पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान 19 साल के गणेश रमेश वनपारधी के रूप में हुई है। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और 8 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। मुकेश अंबानी को 27 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जान से मारने की धमकी भरे पांच ई-मेल भेजे गए थे। इसमें 400 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। पुलिस ने बताया था कि सभी धमकियां एक ही मेल ID से मिली हैं।

मांग की रकम 20 करोड़ से बढ़कर 400 करोड़ की-
अंबानी को धमकी भरा पहला मेल 27 अक्टूबर को मिला था। इसमें 20 करोड़ रुपए की मांग की गई थी। अगले दिन 28 अक्टूबर को फिर एक मेल मिला। इसमें रकम बढ़ाकर 200 करोड़ रुपए कर दी गई। फिर 30 अक्टूबर को को भी मेल आया, इसमें 400 करोड़ रुपए की मांग की गई। मेल में कहा गया कि अगर पैसे नहीं मिले तो देश के बेस्ट शूटर्स से उनको मरवा दिया जाएगा।
पहला मेल मिलने के बाद गामदेवी पुलिस ने अज्ञात शख्स के खिलाफ IPC की धारा 387 और 506 (2) के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू की थी। इससे पहले भी अंबानी और उनके परिवार को कई बार जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं। इसके चलते पिछले साल 29 सितंबर को केंद्रीय गृह मंत्रालय ने उनकी सिक्योरिटी Z कैटेगरी से बढ़ाकर Z+ कर दी थी। सिक्योरिटी पर आने वाले खर्च का भुगतान मुकेश अंबानी करते हैं। यह खर्च 40 से 45 लाख रुपए महीना होता है।

No comments:

Post a Comment