मंडी जिले के करसोग उपमंडल के अलसिंडी के पास एक जीप खाई में गिर गई। हादसे में चार महिलाओं और जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं छह अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए सुन्नी अस्पताल ले जाया गया है।
सभी मृतक महिलाएं महिला मंडल की बताई जा रही हैं। बताया जा रहा है कि सभी किसी समारोह में शामिल होने जा रही थीं।

No comments:
Post a Comment