खेत की फेंसिंग में फंसकर हुआ था लहुलुहान, जबलपुर से सागर पहुंचा था एक्सपर्ट गु्रप
जबलपुर।
सागर जिले के हीरापुर इलाके से लगे हुये शाहगढ़ के एक खेत में लगी फेंसिंग से घायल तेंदुआ अंत मर गया। काफी इलाज किया गया, लेकिन बुरी तरह से घायल होने के कारण उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। उसके इलाज के लिए जबलपुर वेटरनरी विश्वविद्यालय के वाइल्ड लाइफ एक्सपर्ट से मदद मांगी गई थी, जिसके बाद एक्सपर्ट का एक गु्रप बुधवार को सागर पहुंचा और उसका इलाज भी किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी।
शाहगढ़ रेंज में आने वाले खेतों में जंगली जानवरों से फसल बचाने के लिए खेत के किनारे फेसिंग लगाई गई थीं। पास में ही शिकारियों ने जंगली जानवरों के शिकार के लिए लोहे का फंदा भी बनाया दिया। इस फंदे में एक तेंदुए फंस गया। वायर में गर्दन फंसने के कारण वह निकल नहीं सका और उसकी गर्दन के चारों को गहरा घाव हो गया। सुबह जब किसान खेत में पहुंचे तो तेंदुए की आवाज आने से उनकी नजर गई। पास जाकर जानवरों को पकड़ने बनाए हुए फंदे में तेंदुआ फंसा हुआ नजर आया। उन्होंने तुरंत वन विभाग के अधिकारियों को सूचित किया। जबलपुर वेटरनरी विवि से चिकत्सों की टीम पहुंची। जांच में यह बात सामने आई कि तार में गर्दन फंसने के कारण तेंदुए की श्वास नली बुरी तरह कट गई। जिसके चलते तेंदुए की मौत हो गई।

No comments:
Post a Comment