इंदौर के एमवाय अस्पताल में हंगामा - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, November 4, 2023

इंदौर के एमवाय अस्पताल में हंगामा



मरीज को चांटा मारने वाले डॉक्टर ने खाया जहर

इंदौर के एमवाय अस्पताल में देर रात से हंगामा जारी है। अस्पताल में जूनियर डॉक्टरों का विरोध जारी है। दरअसल कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक विडीयो खूब वायरल हुआ था जिसमें एक डॉक्टर मरीज को चांटा मारते नजर आ रहा था। वीडियो वायरल होने के बाद जूनियर डॉक्टर को सस्पेंड कर दिया गया था। सस्पेंड होने के बाद डॉक्टर ने जहर खा लिया, जिसकी हालत अभी स्थिर बताई जा रही है। डॉक्टर के जहर खाने के बाद एमवाय में देर रात तक जमकर हंगामा चला। हंगामे को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। हंगामे की खबर सुनते ही पुलिस कमिश्नर भी मौके पर हॉस्पिटल पहुंचे। वहां अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी हुई।




जानिए पूरा मामला-

दरअसल ये पूरा मामला मरीज को पीटने के बाद शुरू हुआ था। जिसमें सांवेर रोड निवासी व्यक्ति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। जिसके बाद परिजन उसे एमवाय अस्पताल लेके पहुंचे थे। यहां घायल मरीज का इलाज डॉ. आकाश कौशल ने शुरू किया। इस दौरान पर्ची के साथ पेशेंट की प्रिवियस हिस्ट्री की एक प्राइवेट हॉस्पिटल की पर्ची भी साथ में लगी थी। जिसमें डॉक्टर ने देखा की पर्ची पर मरीज के एचआईवी पॉजिटिव होने की बात लिखी थी। इसके बाद पेशेंट को जूनियर डॉ. आकाश कौशल ने जमकर पीटा था। पिटाई का कारण पेशेंट का एचआईवी पॉजिटिव होना था। तब बताया गया कि पेशेंट ने खुद के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी छुपाई थी। इससे गुस्साए डॉक्टर ने उसे पीट दिया था।

डॉक्टर ने क्यों खाया जहर-

जानकारी के मुताबिक जहर खाने वाले डॉक्टर कौशल के पास से पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें डॉक्टर कौशल द्वारा घटना के बाद किसी को मुंह न दिखा पाने की बात कही है। हालांकि डॉक्टर का इलाज किया जा रहा है और अभी उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

No comments:

Post a Comment