जबलपुर संभाग में चुनाव के बाद होगा वितरण, छिंदवाड़ा सबसे ज्यादा प्रभावित
डेंगू से बचाव के लिए जबलपुर संभाग के आठ जिलों के लिए वियतनाम से मच्छरदानी आई है। जल्द ही ये सभी मच्छरदानी जबलपुर संभाग के सभी जिलों में बांटी जाएगी। जबलपुर संभाग के लिए 14 लाख से अधिक मच्छरदानी आ चुकी है। हालांकि यह मच्छरदानी अब विधानसभा चुनाव सम्पन्न होने के बाद ही बांटी जाएगी। जबलपुर संभाग के लिए आई सभी मच्छरदानी सिवनी जिले में रखी गई है, और वही से ही बांटी जाएगी। रीजनल क्षेत्रीय संचालक डॉ संजय मिश्रा सतत इसकी निगरानी भी कर रहें है, साथ ही सिवनी जिले के मलेरिया अधिकारी को देखरेख के निर्देश भी दिए है।संख्या कितनी है-
डेंगू से रोकथाम के लिए सिमरिया मंडी में वियतनाम से आई 14 लाख एक हजार 550 मच्छरदानी आ चुकी है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के मुताबिक जबलपुर जिले के लिए 58,800 मच्छरदानी आई हुई है। सबसे ज्यादा छिंदवाड़ा में मच्छरदानी बांटी जाएगी। ऐसे मे कहा जा सकता है कि छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा मलेरिया का प्रकोप रहता है। इसके कारण ही सबसे ज्यादा मच्छरदानी का वितरण किया जा रहा है।
किसे कौन सी मिलेगी-
स्वास्थ्य विभाग से मिली मच्छरदानी तीन प्रकार की है। इसमें 18 साल उम्र के अंदर व अलग-अलग रहने वाले बुजुर्ग दम्पति को सिंगल आकार (3&6) साइज वाली, पति-पत्नी के लिए (4&6) वहीं अगर पति-पत्नी के साथ कोई बच्चा है तो उसे (6&6) साइज की मच्छरदानी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग की और से दी रही ये मच्छरदानी हर उम्र के लोगों को मलेरिया और डेंगू से बचाएगी।
जिलेवार वितरण योजना-
- छिंदवाड़ा- 2,95,200
- मंडला- 2,50,250
- सिवनी- 1,81,000
- डिंडोरी- 1,79,600
- नरसिंहपुर- 1,58,900
- कटनी- 57,100
- जबलपुर- 54,800

No comments:
Post a Comment