इधर मतदान, उधर हिंसक घमासान - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, November 18, 2023

इधर मतदान, उधर हिंसक घमासान


जबलपुर की पूर्व विधानसभा में कांग्रेस-भाजपा आमने सामने, पथराव, बम और गोली चली


मतदान खत्म होने के चंद मिनट पहले ही जबलपुर की पूर्व विधानसभा में जमकर विवाद हुआ। विवाद के दौरान फायरिंग भी हुई और पथराव भी। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में मौके पर पुलिस पहुंची इस दौरान भी पथराव जारी रहा। इस घटना में एक एएसआई को भी बम के छर्रे लगे हैं, जिन्हें इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इधर घटना की जानकारी मिलते ही जबलपुर कलेक्टर और एसपी भी मौके पर पहुंच गए। इस दौरान कांचघर से लेकर घमापुर तक के रोड को डायवर्ट करते हुए रेलवे स्टेशन की तरफ से निकल गया। बताया जा रहा है कि विवाद के दौरान कांग्रेस और भाजपा प्रत्याशी भी आमने-सामने भी आ गए थे। जानकारी के मुताबिक मतदान खत्म होने के कुछ देर पहले ही भाजपा के 40- 50 कार्यकर्ता शीतलामाई में स्थित कांग्रेस कार्यालय के पास पहुंचे। अचानक ही इस दौरान वहां फायरिंग होना शुरू हों गया। इसके अलावा बम भी चले। वहीं दूसरी तरफ से जमकर पथराव भी हुआ। विवाद की जानकारी मिलते ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप शेड़े तुरंत मौके पर पहुंचे और कुछ पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर हंगामा कर रही भीड़ को खदेड़ा। दो पक्षों के बीच हुए पथराव में एएसआई गोपाल सिंह जो कि उस दौरान मौके पर थे। एएसआई गोपाल सिंह को बम के छर्रे सिर और कान में लगे हैं।


एसपी बोले, कड़ी कार्रवाई करेंगे
घटना को लेकर जबलपुर एसपी आदित्य प्रताप सिंह का कहना है कि जानकारी लगते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। अब हालात सामान्य हो गए हैं। इस घटना में एक पुलिसकर्मी भी घायल हुआ है जिनका इलाज जारी है। विवाद की वजह अभी पूरी तरह से स्पष्ट नहीं हो पाई है। घटना को लेकर जांच की जा रही है और जो भी इसमें दोषी होगा उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी की जाएगी।

No comments:

Post a Comment