भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी की बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी की किताब प्रणव माय फदर ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है। इस किताब में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर कई खुलासे किए गए हैं। राहुल गांधी को लेकर किए गए खुलासों पर पार्टी नेता विजय वडेट्टीवार ने भाजपा पर आरोप लगाया है। वड्डेटीवार ने कहा, कि प्रणव मुखर्जी एक वरिष्ठ नेता थे और कांग्रेस ने उनकी योग्यताओं के साथ न्याय किया। अब शर्मिष्ठा जी ऐसा क्यों कह रही है? भाजपा हमेशा ही तीसरे व्यक्ति के जरिए हमारे पार्टी के लोगों को बदनाम करने का गुप्त एजेंडा बनाती है। वडेट्टीवार ने राहुल गांधी की प्रशंसा करते हुए भाजपा पर आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि राहुल एक बहुत ही ईमानदार नेता हैं। वे (भाजपा) हमेशा राहुल गांधी से डरते हैं। रणनीति के अनुसार, भाजपा शर्मिष्ठा जी के जरिए राहुल गांधी को बदनाम कर रही है।
शर्मिष्ठा मुखर्जी ने अपनी किताब में बताया था कि राहुल गांधी ने 27 सितंबर, 2013 को पूर्व कैबिनेट मंत्री और पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख अजय माकन द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रें में भाग लिया था और प्रस्तावित सरकारी अध्यादेश को पूरी तरह से बकवास कहा था। फिर सभी को आश्चर्यचकित करते हुए अध्यादेश की एक प्रति फाड़ दी। उन्होंने अपनी किताब में इस बात का भी जिक्र किया कि उनके पिता ने उन्हें यह भी बताया था कि शायद राजनीति राहुल के लिए नहीं बनी है और उनकी रानजीतिक समझ की कमी उनके लगातार गायब रहने के अलावा एक समस्या पैदा कर रही है।

No comments:
Post a Comment