दूसरी शादी की खबर से प्रकट हुई पहली बीवी - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, December 9, 2023

दूसरी शादी की खबर से प्रकट हुई पहली बीवी


जबलपुर के अधारताल में प्रकरण दर्ज, जांच शुरु, अमेरिका से आया पति हिरासत में, विदिशा से आई पत्नी

अमेरिका से आया एक व्यक्ति जबलपुर में शादी करने की तैयारी में है,ये खबर जैसे ही आम हुई तो दूसरी बीवी ने पुलिस में एफआईआर दर्ज कराई कि ये व्यक्ति दूसरी शादी करने जा रहा है। अधारताल थाना पुलिस ने मामला कायम कर जांच शुरु कर दी है। अब इस मामले से पर्दा उठेगा कि क्या सच है और क्या झूठ। पुलिस ने इंजीनियर पति अमन श्रीवास्तव को हिरासत में ले लिया है। वो जबलपुर के पुनीत नगर का रहने वाला है। अमन को जब गिरफ्तार किया गया, उस वक्त दूसरी शादी की तैयारियां चल रही थी।

-कहानी, जो पत्नी ने बयां की
इंजीनियर अमन की विदिशा में रहने वाली पत्नि शैली श्रीवास्तव ने बताया कि उसकी शादी अमन के साथ 2005 में हिंदू रीति-रिवाज से शादी हुई थी। शैली का आरोप है कि बिना तलाक दिए अमन दूसरा विवाह कर रहा है। आरोप है कि अमन चोरी-छिपे दूसरी शादी 10 दिसंबर को अमेरिका जाने की तैयारी में था। शैली के अनुसार, शादी के बाद से ही अमन उसे परेशान करता था। 2019 के बाद से अमन उसके दोनों बच्चों को लेकर अमेरिका में रह रहा है। शैली को बच्चों से मिलने भी नहीं दिया जाता था। बड़ा बेटा अरनब 14 साल का है, जबकि बेटी एसनी 12 साल की है।

-2019 में घर से निकाल दिया
शैली के मुताबिक वो अमन के कुछ साल नोएडा, फिर बैंगलोर में रही। इसके बाद कंपनी ने अमन का ट्रांसफर अमेरिका कर दिया। शैली अमन के साथ 9 साल अमेरिका में रही। आरोप है कि अमन ने दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया। धमकी दी कि अब वो दूसरा विवाह करेगा। इस बात को लेकर अमन और शैली का विवाद हुआ। 2019 में अमन ने शैली को घर से बाहर निकाल दिया। जैसे-तैसे शैली अकेले भारत आ गई और तब से यही हैं।

No comments:

Post a Comment