महादेव बेटिंग ऐप का मालिक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार - दा त्रिकाल

Breaking

World

Wednesday, December 13, 2023

महादेव बेटिंग ऐप का मालिक रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

जल्द भारत लाने की तैयारी में, मनी लॉन्ड्रिंग केस में ईडी की जांच

महादेव ऑनलाइन बेटिंग ऐप के सह संस्थापक रवि उप्पल को संयुक्त अरब अमीरात के दुर्ब से गिरफ्तार कर लिया गया है। रवि भारत में वांटेड है। भारतीय एजेंसियों के अधिकारियों के संपर्क में हैं। रवि को जल्द ही भारत लाया जा सकता है।

प्रवर्तन निदेशालय के कहने पर इंटरपोल ने रवि उप्पल के खिलाफ पहले ही रेड कॉर्नर नोटिस जारी किया था। माना जा रहा है कि इसके बाद सौरभ चंद्राकर की गिरफ्तारी भी जल्द हो सकती है। पुलिस को उसकी लोकेशन की जानकारी मिल गई है। महादेव ऐप छत्तीसगढ़ में बड़ा चुनावी मुद्दा था। इसे बीजेपी ने अपने आरोप पत्र और चुनावी घोषणा पत्र में भी शामिल किया था। पार्टी ने सरकार बनने पर कड़ी कार्रवाई का ऐलान किया था। रवि उप्पल इंजीनियर भी हैं। पार्टनर सौरभ चंद्राकर के साथ महादेव ऐप की शुरुआत की थी।

रवि उप्पल इंजीनियर भी हैं। पार्टनर सौरभ चंद्राकर के साथ महादेव ऐप की शुरुआत की थी।

-उप्पल पर मनी लॉन्ड्रिंग का भी केस

मनी लॉन्ड्रिंग केस में श्वष्ठ महादेव ऐप जांच कर रही है। इसके अलावा, छत्तीसगढ़ पुलिस और मुंबई पुलिस भी जांच में जुटी है। श्वष्ठ ने अक्टूबर में रायपुर में मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) की एक विशेष अदालत के सामने उप्पल और उसके पार्टनर सौरभ चंद्राकर के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। ईडी ने 2 महीने पहले महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप केस में मुंबई, कोलकाता और भोपाल में करीब 39 ठिकानों पर छापेमारी कर 417 करोड़ की संपत्ति जब्त की थी। रवि उप्पल साथी सौरभ चंद्राकर के साथ में रह रहा था। केंद्र सरकार ने 1 महीने पहले ही महादेव सट्टेबाजी ऐप समेत 22 अवैध सट्टेबाजी ऐप्स और वेबसाइट को ब्लॉक कर दिया था।

No comments:

Post a Comment