आज का राशिफल: इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, December 9, 2023

आज का राशिफल: इन राशियों पर मेहरबान होंगे शनि देव




वैदिक ज्योतिष शास्त्र की गणना के अनुसार आने वाला नया साल कुछ राशि वालों के लिए बहुत ही खास रहने वाला है। कई ग्रहों की दशा, युति और राशि परिवर्तन के चलते साल 2024 अच्छा रहने वाला साल साबित हो सकता है। वैदिक ज्योतिष के मुताबिक शनि और गुरु ग्रह का विशेष महत्व होता है। शनिदेव जहां कर्मफलदाता और न्याय के देवता हैं वहीं गुरु सभी ग्रहों में सबसे अच्छा फल देने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनिदेव एक निश्चित अवधि में अपनी राशि परिवर्तन करते हैं। शनि ग्रह सभी ग्रहों में सबसे मंद गति से चलने वाले ग्रह माने जाते हैं। शनि किसी एक राशि में करीब ढाई वर्ष तक रहते हैं। शनि के किसी एक राशि में रहने के चलते तीन राशियों के ऊपर शनि की साढ़ेसाती और दो के ऊपर ढैय्या रहती है। इस तरह से शनि के दोबारा से उस राशि में आने में करीब 30 वर्षों का समय लगता है। शनि मौजूदा समय में कुंभ राशि में विराजमान हैं जो साल 2025 तक इसी में रहेंगे। इस दौरान शनि उदय, मार्गी अस्त की अवस्था में रहेंगे। शनि के अपनी स्वराशि कुंभ में मौजूद होने के कारण साल 2025 तक अपनी मूल त्रिकोण राशि में विराजमान रहेंगे। शनि के अपनी मूल त्रिकोण राशि में होने के चलते कुछ राशि के जातकों के लिए आने वाला समय बहुत अच्छा साबित हो सकता है।

इन राशियों को मिलेगा लाभ-

वृषभ राशि
आपके लिए शनि का साल 2025 तक केंद्र त्रिकोण राजयोग एकादश भाव में बन रहा है। कर्म भाव में इस राजयोग का बनना वृषभ राशि के जातकों के लिए विशेष साबित हो सकता है। अचानक से धन लाभ के मौके हासिल होंगे। आमदनी में अच्छा इजाफा देखने को मिलेगा। आपको आने वाले पूरे साल भर अपनी मेहनत का अच्छा फल प्राप्त होगा। आपकी बनाई गई योजना लंबे समय तक काम करेगी। नौकरीपेशा जातकों को नौकरी में मान-सम्मान और पद-प्रतिष्ठा की प्राप्ति होती है।

सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए केंद्र त्रिकोण राजयोग आने वाले समय में बहुत ही लाभकारी सिद्ध साबित होगा। भाग्या का अच्छा साथ आपको मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अच्छी सफलता मिल सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए अच्छे मुनाफे के संकेत है। नौकरी और व्यापार में अच्छी तरक्की के योग बन रहे हैं। सालभर परिवार के सदस्यों का साथ आपको मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी। आपको अपनी मेहनत का अच्छा लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि
साल 2025 तक शनि का कुंभ राशि में रहना और केंद्र त्रिकोण राजयोग का निर्माण करना बहुत ही लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आपकी राशि में शनिदेव लग्न भाव में विराजमान हैं। ऐसे में कुंभ राशि के जातकों के लिए आने वाले समय में बहुत ही अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। आय के नए-नए स्त्रोत देखने को मिलेंगे। आपके आत्मविश्वास और साहस में वृद्धि देखने को मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को नई नौकरी के कई अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। नौकरी में मेहनत का अच्छा मिल मिलेगा। व्यापार में अच्छा मुनाफा देखने को मिल सकता है।

No comments:

Post a Comment