क्या राहुल होंगे विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रधानमंत्री उम्मीदवार - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, December 19, 2023

क्या राहुल होंगे विपक्षी गठबंधन इंडिया के प्रधानमंत्री उम्मीदवार

ममता बनर्जी के बयान से बढ़ी कंफ्यूजन, कई नए पहलू निकले

इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार कौन होगा? इस पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बड़ा बयान दिया है। संवाददताओं से बात करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि इंडिया के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार का फैसला 2024 के आम चुनावों के बाद किया जाएगा। बनर्जी ने भरोसा जताया है कि गठबंधन सीट-बंटवारे सहित सभी मुद्दों को सुलझा लेगा और भाजपा को भी हरा देगा। ममता ने उन सुझावों को भी खारिज कर दिया कि गठबंधन ने चीजों को व्यवस्थित करने में समय गंवा दिया है। उन्होंने कहा, कभी नहीं से देर बेहतर है। उन्होंने विश्वास जताया कि पश्चिम बंगाल में उनकी टीएमसी, कांग्रेस और वाम दलों के बीच तीन-तरफा गठबंधन संभव है।

भाजपा मजबूत नहीं है, हम कमजोर-
खासकर हिंदी पट्टी में भाजपा के बढ़ते प्रभाव पर एक सवाल के जवाब में बनर्जी ने यहां संवाददाताओं से कहा, भाजपा मजबूत नहीं है, हम कमजोर हैं। हमें इस पर काबू पाने के लिए मिलकर काम करने की जरूरत है। उन्होंने यह भी कहा कि वह हिंदी बेल्ट और अन्य क्षेत्रों के बीच भेदभाव नहीं करतीं। लोकसभा और राज्यसभा में विपक्षी सांसदों के निलंबन पर बनर्जी ने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा डरी हुई है। क्या आपको लगता है कि वे (भाजपा) इतने अहंकारी हो गए क्योंकि उन्होंने दो राज्य जीत लिए...वे डरे हुए हैं इसलिए उन्होंने निलंबित कर दिया। ममता ने आगे कहा, इतने बहुमत के साथ भी, वे डरे हुए हैं। लोगों की आवाज दबा दी गई है। वे पूरे सदन को निलंबित कर सकते हैं। उनके पास सदन चलाने का कोई नैतिक आधार नहीं है। यह लोकतंत्र का मजाक है। टीएमसी सुप्रीमो ने पार्टी से निष्कासित सांसद महुआ मोइत्रा को अपना पूरा समर्थन देने का दावा किया और कहा कि संसदीय दल उनकी कृष्णानगर सीट पर फैसला करेगा। उन्होंने भाजपा के दावे पीएम मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए लौटेंगे पर कहा कि 2024 कोई तय सौदा नहीं है।

No comments:

Post a Comment