अमेरिकी जेल से खूंखार अपराधी फरार - दा त्रिकाल

Breaking

World

Tuesday, January 9, 2024

अमेरिकी जेल से खूंखार अपराधी फरार

इक्वाडोर में लगाई गई 60 दिन की इमरजेंसी

साउथ अमेरिका के देश इक्वाडोर की जेल से देश के सबसे खतरनाक अपराधी के फरार होने के बाद 60 दिन की इमरजेंसी लगाई दी गई है। अपराधी का नाम एडोल्फो मासियास विलामर है, जो लॉस कोनेरोस गैंग का लीडर है। पिछले कुछ समय में इक्वाडोर की जेलों में हुए कई घातक दंगों के पीछे इसी गैंग का हाथ रहा है।

एडोल्फो को फीटो नाम से भी जाना जाता है। उसे इक्वाडोर की सबसे ज्यादा सुरक्षा वाली जेल में रखा गया था। इक्वाडोर के राष्ट्रपति डैनियल नोबोआ ने कहा- देश में ड्रग तस्करी, हत्याओं और दूसरे अपराधों के लिए जिम्मेदार लोग का समय अब खत्म हो रहा है। हम आतंकियों के साथ बातचीत नहीं करेंगे। जब तक इक्वाडोर में शांति नहीं हो जाती, तब तक हम सुकून से नहीं बैठेंगे।

6 जेलों में गार्ड्स को बंधक बनाया गया
इक्वाडोर सरकार के प्रवक्ता रॉबर्टो इजुरीटा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा- फीटो को ढूंढने के लिए हजारों सैनिकों और पुलिसकर्मियों को सड़कों पर उतारा गया है। फीटो के गायब होने के साथ ही इक्वाडोर की 6 जेलों में गार्ड्स को बंधक बना लिया गया है। सोशल मीडिया पर शेयर हो रहे कई वीडियो में नकाबपोश कैदी चाकू लेकर गार्ड्स को धमकाते नजर आ रहे हैं। इसके बाद बड़ी संख्या में हथियारों के साथ पुलिस और सैन्य कर्मी अलग-अलग जेलों में दाखिल हुए। यहां मौजूद अपराधियों को जेल के कोर्टयार्ड में इक_ा किया गया। इमरजेंसी के तहत देशभर में सभाओं पर रोक और रात में कर्फ्यू लगाया गया है।

साल 2011 में हुई थी 34 साल जेल की सजा-
एडोल्फो मासियास लॉस कोनोरोस गिरोह का सरगना है। 2011 में ड्रग तस्करी और हत्या जैसे गंभीर अपराधों में उसे 34 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी। अगस्त 2023 में उसे सबसे ज्यादा सुरक्षा वाली जेल में शिफ्ट किया गया था। इस काम में हजारों सैनिकों को लगाया गया था। फीटो पर इक्वाडोर में चुनाव से पहले राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार रहे फर्नांडो विलावीसेंशियो की हत्या का भी आरोप है। दरअसल, फर्नांडो अपने चुनाव प्रचार के दौरान भ्रष्टाचार, ड्रग्स और देश में अपराध फैलाने वाले गिरोहों पर लगाम कसने की बात करते थे। हत्या से पहले फीटो ने फर्नांडो को कई बार धमकियां भी दी थीं। फीटो इससे पहले 2013 में भी जेल से फरार हो गया था। तब 3 महीने बाद उसे दोबारा गिरफ्तार कर लिया गया था।

2021 में इक्वाडोर जेल में मारे गए 460 कैदी-
कोकीन एक्सपोर्ट के मामले में टॉप देश कोलंबिया और पेरू के बीच में मौजूद इक्वाडोर में पिछले कुछ सालों से मैक्सिकन और कोलंबियाई कनेक्शन वाले गिरोहों के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। इस वजह से यहां कई बार हिंसा होती रहती है।

गैंगवार बड़े पैमाने पर देश की जेलों में होते हैं, जहां फीटो जैसे आपराधिक नेताओं का कंट्रोल है। 2021 से इन लड़ाइयों में लगभग 460 कैदी मारे गए थे। इनके शवों को अक्सर काटकर फेंक दिया जाता है।

No comments:

Post a Comment