उड़ान भरने के चंद मिनट बाद उड़ा फ्लाइट का दरवाजा - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, January 6, 2024

उड़ान भरने के चंद मिनट बाद उड़ा फ्लाइट का दरवाजा

यात्रियों में मचा हड़कम्प

अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान का दरवाजा आज फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही हवा में उड़ गया। इस घटना को देखकर प्लेन में मौजूद यात्रियों के होश उड़ गए। सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सेंटर-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग हो गया। वीडियो में लोगों का डर साफ दिखाई दे रहा है। यात्रियों में उथल-पुथल साफ दिखाई दे रही है।

कैसे निकला फ्लाइट का दरवाजा-
अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पोर्टलैंड से ओन्टारियो, कैलिफ़ोर्निया के लिए एएस 1282 को डिपार्चर के तुरंत बाद एक घटना का अनुभव हुआ। फ्लाइट को 171 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर दिया गया। हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ और जैसे ही यह सामने आएगा तो अधिक जानकारी शेयर करेंगे।



सुरक्षित पोर्टलैंड वापस भेजा गया विमान-
यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है। वहीं रियल-टाइम एयरक्राफ्ट मूवमेंट मॉनिटर फ्लाइट रडार 24 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विमान इससे पहले कि 16,325 फीट की ऊंचाई पर पहुंचता, इसे सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड वापस भेज दिया गया। आज की घटना में शामिल बोइंग 737 मैक्स को 1 अक्टूबर, 2023 को अलास्का एयरलाइंस को सौंपा गया था। 11 नवंबर, 2023 को इसने कमर्शियल सेवाएं देने शुरू कीं।

अलास्का के विमानों में दरवाजे नहीं होते-
फ्लाइड ट्रेडर्स 24 ने कहा कि विमान ने तब से अब तक सिर्फ 145 उड़ानें ही भरी हैं। 737-9 मैक्स में पंखों के पीछे एक रियर केबिन निकास द्वार शामिल है। निकासी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे बैठने की व्यवस्था में सक्रिय किया गया है। उन्होंने कहा कि अलास्का एयरलाइंस के विमानों में दरवाजे एक्टिवेटेड नहीं होते, स्थायी रूप से प्लग होते हैं।

No comments:

Post a Comment