मध्यप्रदेश में 215 तेंदुए बढ़े - दा त्रिकाल

Breaking

World

Thursday, February 29, 2024

मध्यप्रदेश में 215 तेंदुए बढ़े


राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ने जारी किए आंकड़े, अब टोटल 3,907 तेंदुए  

एनटीसीए (यानि राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण ) और डब्ल्यूआईआई (भारतीय वन्यजीव संस्थान) ने  गुरुवार को तेंदुए की स्थिति की रिपोर्ट जारी की। जिसके मुताबिक पहले नंबर पर मध्यप्रदेश है जहा मध्यप्रदेश में तेंदुओं की संख्या 3,907 है, 2018 में भी प्रदेश में 3421 तेंदुए थे, यानी 215 तेंदुए बढ़े है। महाराष्ट में 1985 तेंदुए हैं। वही 2022 की रिपोर्ट के मुताबिक कर्नाटक में तेंदुए की संख्या 261 बढ़कर 1879 पहुंच गई है। जानकारी के मुताबिक भारत में अब 13 हजार 874 तेंदुए हैं। यानि पहले के मुकाबले इस बार तेंदुए की संख्या में 1258 की बढ़ोतरी हुई है। इससे पहले 2018 में तेंदुए की गिनती की गई थी। 

2018 में तेंदुए की संख्या 3421- 
प्रदेश में तेंदुए की संख्या तेजी से बढ़ी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश में बाघ, तेंदुए की संख्या बढ़ना जैव विविधता और वन्यजीव के लिए अनुकूल माहौल को बताता है। बता दें इससे पहले 2014 में प्रदेश में तेंदुए की संख्या महज 1817 थी। जिसमें तेजी से बढ़ोतरी देखि जा रही है। 

किस राज्य में कितने तेंदुए-
बिहार-86, उत्तराखंड-652, उत्तरप्रदेश-371, आंधप्रदेश-569, तेलंगाना-297, छतीसगढ़-722, झारखंड-51, मध्य प्रदेश-3907, महाराष्ट्र- 1985, ओडिसा-568, राजस्थान-721, गोवा-77, कर्नाटका-1879, केरला-570, तमिलनाडू-1070, अरुणाचल प्रदेश-42, आसाम-74, नार्थ बंगाल-233।

No comments:

Post a Comment