
शहीद स्मारक गोलबाजार में व्यापक तैयारियां जारी
दिगंबर जैन मुनि परंपरा के आचार्य विद्यासागर जी महाराज ने विभिन्न समाजों और धर्मानुयायियों के मानस-पटल पर अमिट छाप छोड़ी है। जैन धर्म के प्रवर्तक होने के बावजूद उन्होंने आजीवन सर्वधर्म-सद्भाव का संदेश दिया। यही वजह है कि न सिर्फ जैन धर्म के अनुयायी बल्कि सभी धर्मों के अनुयायी आचार्यश्री पर गहरी आस्था रखते हैं. आचार्य विद्यासागर जी महाराज के देह त्यागने के बाद से वैश्विक स्तर पर शोक की लहर व्याप्त है। आचार्यश्री की संलेखना समाधि की जानकारी मिलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने श्रद्धांजलि दी थी और शोक व्यक्त किया था। जैन समुदाय के साथ ही अन्य विभिन्न समुदाय के लोगों ने भी गुरुदेव को लेकर अपना दुख व्यक्त किया था। जबलपुर में आचार्यश्री विद्यासागर जी महाराज के देवलोक गमन के प्रसंग में सर्वधर्म विनयांजलि-सभा का आयोजन 27 फरवरी मंगलवार दोपहर 1 बजे शहीद स्मारक परिसर में होगा।दिगंबर जैन पंचायत सभा के अध्यक्ष कैलाश जैन ने बताया कि सभी धर्म के प्रमुख साधु संत इस सभा में उपस्थित होंगे। जैन आर्यिका संघ और छुल्लक महाराज जी का संघ भी विनयांजलि सभा में उपस्थित रहेगा। शहर की सभी सांस्कृतिक, सामाजिक संस्थाओं के लोग हर धर्म, हर समाज के आचार्य श्री के भक्तगण विनयांजलि सभा में उपस्थित रहेंगे। इसके लिए शहीद स्मारक परिसर में विशाल पंडाल बनाया जा रहा है। ऐसा इसलिए आचार्य आचार्यश्री राष्ट्र संत थे और सभी धर्म संप्रदायों में आचार्य श्री के भक्तगण उनके देव लोग गमन से दुखी हैं और विनयांजलि अर्पित करेंगे।
No comments:
Post a Comment