अभिनय के साथ सियासत करेंगे तमिल सुपरस्टार थलापति विजय - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, February 2, 2024

अभिनय के साथ सियासत करेंगे तमिल सुपरस्टार थलापति विजय

पार्टी के नाम की घोषणा, तमिलागा वेट्री कजम रखा नाम

तमिल सुपरस्टार थलापति विजय ने अपने अभिनय का सिक्का चलाने के बाद अब राजनीति की दुनिया में कदम रखा है। शुक्रवार को उन्होंने अपनी पार्टी के नाम का एलान किया है। अभिनेता ने अपनी पार्टी का नाम तमिलागा वेट्री कजम रखा है।

बेशक थलापति ने पार्टी के नाम का एलान लोकसभा चुनावों से पहले किया है, लेकिन वे चुनावी मैदान में नहीं उतर रहे हैं। यह खुलासा भी उन्होंने किया है। अभिनेता विजय ने एक बयान जारी कर कहा है, हम लोकसभा चुनाव 2024 नहीं लड़ रहे हैं और हम किसी पार्टी को सपोर्ट भी नहीं करेंगे। हमने यह निर्णय सामान्य और कार्यकारी परिषद की बैठक के लिए किया है। बीते दिनों विजय के राजनीति में प्रवेश करने की खबरों को लेकर एक सूत्र ने कहा था, वह तमिलनाडु में 2026 के राज्य चुनावों से पहले राजनीति में प्रवेश करेंगे। विजय की तमिलनाडु में बहुत बड़ी फैन फॉलोइंग है। अभिनेता को अक्सर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए देखा जाता है। अभिनय से आलावा विजय समाजसेवा के लिए भी जाने जाते हैं। दिसंबर 2023 में विजय ने थूथुकुडी और तिरुनेलवेली जिलों के बाढ़ पीड़ित निवासियों की मदद की था। विजय ने कथित तौर पर उन परिवारों को राहत सामग्री वितरित की जो बाढ़ से गंभीर रूप से प्रभावित हुए थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो 2023 में विजय को लियो और वरिसु में देखा गया था। वह वर्तमान में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसका अस्थायी नाम थलपति 68 है। फिल्म का निर्देशन वेंकट प्रभु कर रहे हैं। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

No comments:

Post a Comment