राजस्थान:शराब के पैसे नहीं मिले तो ढाई महीने के मासूम को छत से फेंका - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, March 2, 2024

राजस्थान:शराब के पैसे नहीं मिले तो ढाई महीने के मासूम को छत से फेंका



राजस्थान के सीकर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामना आया है। एक पिता ने अपने ढाई महीने के बच्चे को छत से नीचे फेंक दिया जिसके कारण बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। आरोपी पति पर पत्नी ने बेटे की हत्या का मामला दर्ज करवाया है। जानकारी के मुताबिक घटना जाट बाजार के पास दराब मोहल्ला की है। महिला ने शिकायत में बताया कि उसका पति शाहरुख (30) शराब पीने का आदी है। वह हर रोज शराब पीता है। गुरुवार देर शाम भी वह शराब पीकर घर आया, वह बहुत ज्यादा नशे में था।

इस दौरान सपना खाना बना रही थी। पति शाहरुख ने उससे और शराब पीने के लिए रुपये मांगे, लेकिन सपना ने रुपये देने से इंकार कर दिया। जिसके कुछ वक्त बाद वह ढाई महीने के बेटे को लेकर छत पर पहुंच गया। कुछ देर तक तो वह बच्चे के साथ खेला और फिर उसे नीचे फेंक दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस दौरान पड़ोसियों ने शाहरुख को बच्चे को फेंकते देखा तो वह घर आए, जिन्हें देखकर आरोपी शाहरुख फरार हो गया।

घटना कि जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस से सपना ने बताया कि उसका बच्चा खेलते-खेलते हाथ से गिर गया था, लेकिन शुक्रवार को वह थाने पहुंच गई और पति पर बेटे की हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया। सपना ने पुलिस से कहा कि शराब के लिए रुपये नहीं देने पर पति शाहरुख ने गुस्से में बेटे की हत्या कर दी। पीड़ित मां की शिकायत पर पुलिस ने मामले दर्ज कर जांच शुरू की दी है।

No comments:

Post a Comment