अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में क्या है आज खास - दा त्रिकाल

Breaking

World

Saturday, March 2, 2024

अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग फंक्शन्स में क्या है आज खास

ग्लोबल सेंसेशन रिहाना की परफॉरमेंस ने जीता सबका दिल

पूरी दुनिया में इस वक्त बस एक ही चीज की चर्चा चल रही है और वो है बिजनसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी। फिलहाल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के तीन दिवसीय प्री-वेडिंग फंक्शंस का आयोजन जामनगर में किया गया है। इस कार्यक्रम का पहला दिन देश और विदेश से आई नामी हस्तियों की चका-चैंध ने शानदार बना दिया।

आज ये होगा खास-
आज के दिन 'ए वॉक ऑन द वाइल्डसाइड' नाम से कार्यक्रम की शुरुआत बहुत खास होने वाली है। जिसका मतलब जंगल की सैर है। इसके कार्यक्रम के लिए ड्रेस कोड भी कुछ हटकर रखा गया है। बात जंगल की है, तो ड्रेस कोड भी 'जंगल फीवर' थीम पर ही आधारित होगा। यानि मतलब साफ है कि सेलेब्स जंगल और यहां रहने वाले जीवों के थीम पर आधारित कपड़ों में दिखाई देंगे। इसका वेन्यु द अंबानीज एनिमल रेसक्यु एंड रिहेबिलिटेशन सेंटर यानी जानवर बचाव एंव पुनर्वास केंद्र,जामनगर है। इस सेंटर में घायल जानवरों के उपचार के भी खास इंतजाम किए गए हैं। शाम को एक बेहतरीन मेले का आयोजन भी किया गया है। जंगल की सैर के बाद मेहमानों को मेला रूज में ले जाया जाएगा, जहां अलग-अलग तरह के देसी कार्यक्रम देखने को मिलेंगे। यहां भी एक अनोखा ड्रेस कोड है और वह है साउथ एशियन पोशाकें।

क्या रहेगा कल का कार्यक्रम-
कल यानि 3 मार्च को भी शानदार कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें 'टस्कर टे्रल' से शुरुआत होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन आउटडोर में किया जाएगा। मजेदार बात यह है कि मेहमान यहां जामनगर की प्राकृतिक सुंदरता का लुत्फ उठा सकेंगे। इसके साथ ही इस दिन हस्ताक्षर कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इसमें मेहमानों से भारतीय परिधानों में आने के लिए कहा गया है। मेहमानों के लिए इस दिन खाने लजीज व्यंजनों को परोसने के भी कुछ खास इंतजाम होंगे।

सितारों ने मचाई धूम- 


कपल के इस प्री वेडिंग कार्यक्रमों में सेलेब्रिटीज की धूम मची हुई है। ग्लोबल सेंसेशन रिहाना ने अपनी परफॉर्मेंस से सबका दिल जीत लिया, वही दूसरी तरफ इवांका ट्रंप ने भी इस पार्टी की शान बढा दी। बॉलीवुड सितारों का यहां जमावड़ा नजर आया। शाहरुख खान, कियारा आडवाणी, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान, करीना कपूर, अक्षय कुमार जैसे कई नामी सितारों ने यहां पहुंचे। इनके अलावा, खेल और बिजनेस जगत की कई नामी हस्तियां भी यहां पहुंची।

No comments:

Post a Comment