जबलपुर में 12:00 बजे तक 31.4 प्रतिशत मतदान - दा त्रिकाल

Breaking

World

Friday, November 17, 2023

जबलपुर में 12:00 बजे तक 31.4 प्रतिशत मतदान



जबलपुर में सुबह 11.30 बजे तक मतदान 29.1 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबलपुर की आठ विधानसभा बरगी में 30%, कैंट में 23% पश्चिम में 25% पूर्व में 22% उत्तर में 24% पनागर में 28% पाटन में 31% सिहोरा में 31%। सुबह 10:00 बजे तक मतदान का प्रतिशत 12 तक पहुंच गया है। अब बड़ी संख्या में लोग घर से बाहर निकाल कर मतदान केंद्र पहुंच कर मतदान कर रहे हैं। बरगी में सुबह 10:00 बजे तक 14% जबलपुर कैंट में 10% पश्चिम में 11.12% पूर्व में 8% उत्तर में 11.1% पानागढ़ में 12% पाटन में 13% और सिहोरा में 14% तक वोट हुए हैं। जबलपुर में अभी तक किसी तरह की कोई घटना की खबर सामने नहीं आई। जबलपुर विधानसभा के कैंट में सुबह 9:00 बजे तक 10% मतदान हुआ वहीं जबलपुर पूर्व में 8% जबलपुर उत्तर में 11.21 परसेंट पाटन में 13.6% मतदान हुआ। सिहोरा विधानसभा के पोलिंग बूथ क्रमांक 244, 84 और 166 में EVM में गड़बड़ी के चलते मशीन को बदला गया। शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिहोरा में 96 वर्षीय कलावती बिजोरहा नातिन बहू कीर्ति सिंह बिजोरहा और बेटे के साथ मतदान करने सहारा लेकर पहुंचीं। ऑटो विधानसभा में सुबह 9:00 बजे तक मतदान का औसतन 5 % रहा।

No comments:

Post a Comment