सस्ता और सुरक्षित होगा ये ईंधन, जल्दी पेट्रोल पंपों में बढ़ेगी उपलब्धता
जबलपुर।जबलपुर में चार पहिया वाहनों को ग्रीन एनर्जी से दौड़ाने की तैयारी तेज कर दी गई है। बहुत जल्द शहर के अलग-अलग इलाकों में 15 से ज्यादा पंप खोलने की योजना है। कटनी-जबलपुर और नागपुर-जबलपुर हाईवे पर दो पेट्रोल पम्पों पर इसकी रीफिलिंग शुरू हो गई है। शहर में अभी पारंपरिक ईंधन से गाड़ियां चलती हैं। सीएनजी पेट्रोल और डीजल से सस्ती और सुरक्षित है।
-अभी ये है योजना
जिले में सीएनजी उपलब्ध कराने के लिए लंबे समय से कवायद चल रही है। इसे भविष्य का ईंधन भी कहा जाता है। देश के महानगरों में बस भी सीएनजी से चल रही हैं। जबलपुर में अलग-अलग स्थानों पर संचालित पेट्रोल पंप में इसके प्लांट लगाए गए हैं। वहीं से इनका वितरण किया जाएगा। धीरे-धीरे जिले के सभी पेट्रोल पंप में यह सुविधा उपलब्ध हो जाएगी। इससे लोगों को यह ईंधन आसानी से मिल सकेगा। शहर में सीएनजी से चलने वाले वाहन बढ़े हैं। जबलपुर में अभी रीफिलिंग स्टेशन अंधुआ बायपास और रिछाई मोड़ के पास स्थित पेट्रोल पंप में लगाया गया है। इन मार्गों पर इसे लगाने का एक मकसद यह है कि नागपुर-जबलपुर और जबलपुर कटनी हाईवे पर प्रदेश के साथ ही दूसरे प्रदेशों से आने वाली कार को ईंधन आसानी से मिल सकेगा। आयुध निर्माणी खमरिया के वेस्टलैंड में पंप में सिस्टम बन चुका है। इसके इसी माह शुरू होने की संभावना है।
-एक नया विकल्प खुलेगा
ईंधन के रूप में पेट्रोल और डीजल सबसे बड़ा माध्यम है। एलपीजी एक विकल्प के तौर पर उनके पास है। इसके लिए तीन फिलिंग स्टेशन जबलपुर में बने हुए हैं। तीसरा विकल्प इलेक्ट्रिक का है। इस तरह के वाहनों में शक्तिशाली बैटरी होती है। इसे चार्ज करने के लिए चार्जिंग प्वाइंट शहर में अलग-अलग जगहों पर लगे हैं। अब चौथा माध्यम सीएनजी हो गया है। अब कार भी सीएनजी मॉडल की आ रही हैं। बस भी इस ग्रीन एनर्जी से चलती हैं। शहर में सीएनजी मेघा सिटी गैस के माध्यम से वितरण किया जा रहा है। कंपनी के नरेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि जबलपुर में जल्दी ही सीएनजी की आपूर्ति प्रारंभ की जाएगी।

No comments:
Post a Comment